जौनपुर- विकास खंड करंजाकला के अंतर्गत ग्राम डाल्हनपुर, पयागपुर, जासोपुर, खानपुरअकबर, परसनी गांव में महिला किसानों को कोविड 19 के अंतर्गत निसर्ग गांधी के आर्थिक सहयोग से ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा लौकी, धनिया, कद्दू , नेनुआ,मूली धनिया, भिंडी आदि बीजों का निःशुल्क वितरण किया गया!
प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रमेश यादव ने कहा कि पोषण माह के अंतर्गत गरीब, असहाय , वंचित समुदाय के लोगों को घरेलू किचन गार्डन के माध्यम से हरी सब्जी के द्वारा पोषण तत्व मिलेगा जो शरीर के लिए लाभकारी होगा बेतहाशा बढ़ती महंगाई मे हर व्यक्ति को हरी सब्जी खरीद पाना बड़ा मुश्किल का काम है ऐसे में किचन गार्डन बहुत उपयोगी व सार्थक पहल है।
सामुदायिक कार्यकर्ता गीता ने कहा कि हमें परंपरागत किचन गार्डन को नहीं भूलना चाहिए इससे हमें दो- चार परिवार को हमेशा हरी सब्जी मिलती रहेगी मानसिक, शारीरिक, आर्थिक रूप से सबल होगे।
सोशल स्टडी प्वाइंट के निदेशक राम सागर विश्वकर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है जैसा अन्न वैसा मन की उद्देश्य की पूर्ति के लिए किचन गार्डन बहुत उपयोगी है।
इस अवसर पर शंकर लाल, बिहारी लाल, उषा देवी, जयमाला, गीता ,शिव जोर, संगीता ,राममिलन आदि लोग उपस्थित रहे।












