जौनपुर के मल्हनी विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी जेपी दुबे ने शुक्रवार को मल्हनी विधानसभा के मुकुंदीपुर, मई सुल्तानपुर, हसरौली, सुवंशा ग्राम के घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सरकार ने केवल विकास के नाम पर जनता को धोखा देने का काम किया है। उन्होंने प्रचार और जनसंपर्क कर लोगों से वोट देने की अपील की। शुक्रवार को बसपा प्रत्याशी जेपी दुबे ने अपने समर्थकों के साथ मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया।

उन्होंने लोगों से मुलाकात कर चुनाव एजेंडे को समझाया। बताया कि अगर मल्हनी विधानसभा क्षेत्र की जनता उन्हें यहां से विधायक चुनकर विधानसभा में भेजती है तो वो किसानों और युवाओं के हक की आवाज को उठाने का काम करेंगे। इसके साथ ही हर वर्ग के विकास और प्रत्येक युवा को रोजगार दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस हमेशा अपने स्वार्थ की राजनीति करती आई है।












