अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य का स्वागत एवं सम्मान समारोह विश्वविद्यालय स्थित कुलपति सभागार में प्रोफेसर परशुराम पाल आधुनिक एवं हिन्दी भाषा विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय,लखनऊ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्मान में कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य जी को अंगवस्त्रम,स्मृति चिन्ह,अखिल गीत शोध दृष्टि (अंतरराष्ट्रीय शोध जर्नल की प्रति और विभिन्न पुस्तकें भेंट की गयी।इस अवसर पर डॉ0 गीता सिंह “शिक्षक श्री’एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग डी ए वी पी जी कॉलेज, आजमगढ़ ने कहा -कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य जी शैक्षिक जगत में पूर्वांचल की गौरव हैं।आपने अब तक 89 एम.फिल,90 पी-एच.डी.एवं 06 डी. लिट. कराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।













