• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

श्रीकला धनन्जय सिंह का तूफानी जनसंपर्क विरोधियों को करवटें बदलने को मजबूर कर रहा, देखें आज की स्पेशल कवरेज

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 8, 2020
in Jaunpur
0
श्रीकला धनन्जय सिंह का तूफानी जनसंपर्क  विरोधियों को करवटें बदलने को मजबूर कर रहा, देखें आज की स्पेशल कवरेज
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

रिपोर्ट :-आकाश मिश्रा

जौनपुुुर । जौनपुर की मल्हनी विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में पूर्व सांसद धनन्जय सिंह की पत्नी अपने पति के समर्थन में उतर कर चुनाव प्रचार को बड़ा मजेदार बना दिया है।
अभी तक वोटर की50%संख्या को कोई पूछने वाला नही था, यानी कि महिलाओं में कोई प्रचार ही नही करता था।

सिकरारा क्षेत्र में जनसंपर्क करते पूर्व सांसद धनंजय सिंह

श्रीकला धनन्जय ने अपनी कलाएं दिखानी शुरू कर दी है, दो दिन के प्रचार के अंदर ही फूलमती, हिरौती, स्वीटी और सीमा सिंह की जबान चलने लगी है, अपने अपने पतियों के साथ बहस शुरू हो गई कि मैं श्रीकला धनन्जय के साथ हूं, जादा आदेश मत दीजिये, औरते घर के बाहर भी निकलना जानती हैं और राजनैतिक सोच भी रखती हैं।

जनसंपर्क के दौरान श्रीकला धनंजय सिंह के साथ सेल्फी लेते ग्रामीण

फूलमती ने अपने पति से कहा–शरम करते, एक पत्नी अपने पति के साथ संकट में खड़ी है, घर घर जा रही हैं, तुम्हारे जैसे आदमी का पैर छू रही है, वोट उसको नही तो तुम्हारी विचार धारा को दूंगी।

सावित्री सत्यवान की जान यमराज से खींच लाई थी, देख लेना श्रीकला धनन्जय सिंह की विजय तेरे विचारधारा के जबड़े से निकाल लाएगी।

छोटगी पंडिताइन ने कहा सीता की पूजा राम के साथ बन बन भटकने और कष्ट सहने के कारण होती है, पार्वती शिव के वरण के कारण पूज्य हैं, धनन्जय की पत्नी अपने पति के लिए दर-दर की ढोकरे खाते हुए सबका पैर छू रही है वोट तो उसी को दूंगी नही तो नही दूंगी, कल हम लोगो के पति किसी जगह संकट में आएंगे तो हम लोग भी साथ खड़े रहेंगे, श्रीकला सीख दे रही हैं।

किसी गांव में श्रीकला धनन्जय सिंह थक के खटिया(चारपाई)पे बैठ गई जिसे देख के विवेक मिश्रा ने कहा
“”श्रीकला धनन्जय सिंह बड़ो बड़ो की खटिया खड़ी करने की तैयारी कर के उतर चुकी हैं””।

आज श्रीकला धनन्जय छतौली,सिरसी, लखापुर, गोनापार, भुइला, छतौली गांव में आकाश मिश्रा, उत्कर्ष सिंह, नांन्हक, दया पाठक, जटाशंकर तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, कैलाश तिवारी के साथ, घर घर घूमी।

वही बगल के गांव दुदौली, सैदपुर, मचकाही, डमरुआ, में सांसद धनन्जय सिंह अपने लाव लश्कर के साथ घर-घर घूम रहे थे।

ये इलाके धनन्जय के गढ़ समझा जाता है,पिछली बार कुछ कमजोर था,कारण था कि धनन्जय इधर कम आते हैं वोट मांगने। इस बार धनन्जय अपनी कमी अपने ही गढ़ से दूर कर रहे हैं।

अपने पुत्र जैसे नेता और नई नई बहू को घर घर वोट मांगते देख पूरा गांव बाहर निकल आया।जम के आशीर्वाद मिला दोनो लोगो को, जो लोग सुस्त पड़े थे उनके में भी जान आ गई।

चिथरु से बात करके सब नेता और समर्थक चले जाते थे, उनकी पत्नियां दरवाजे की ओट से वोट के बारे में सुनती रहती थी। चिथरु, महेश, राम बरन जिसको बोले दिये वोट वही पड़ गया।

क्षेत्र में श्रीकला धनन्जय सिंह की चहल कदमी ने महिलाओं और लड़कियों में अलग सा जोश पैदा कर दिया है, घर के अंदर से चुनाव निशान देखने वाली बेटियों और बहुओं ने गांव में निकल कर वोट मांगना शुरू कर दिया है, नारे लगा के जब बुलंद आवाज में वोट मांगती हैं तो उनके भाई, और पिता भी सिकुड़ जा रहे हैं।

श्रीकला धनन्जय ने भी सबसे रिश्ता जोड़ना शुरू कर दिया है, बड़े लोगो का पैर जैसे ही छूती हैं उनको लगता है, बहु ने पैर ही नही पकड़ा है, मेरे परिवार के वोट को भी जकड़ लिया है।

नौजवान तो भौजाई पा के झूम उठे हैं, गांव का इलाका, मध्यम स्तर के लोग, उच्च कुल, उच्च शिक्षा प्राप्त, और आधुनिक स्टाइल की भौजाई ने उनके कलेजे में जोश का सैलाब भर दिया है, ऐसे भाग रहे जैसे राकेट।

देवरो के साथ आज क्रिकेट खेल के तो उन्होंने देवरो का दिल ही लूट लिया। उनका बस चले तो वो विस्वकप पकड़ा देते चुनाव क्या चीज है।

गांव की लड़कियों में भी अपने भौजाई के प्रति वही लगाव है, श्रीकला धनन्जय सिंह सौंदर्य के क्षेत्र में ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और ब्यूटी पार्लर या कहिये स्किन ट्रीटमेंट का बड़े स्तर और बहुत आधुनिक सलून चलाती हैं।

कुछ दिन पहले” लैब’ नाम की उनके ब्यूटी प्रतिष्ठान की ओपनिंग मिस इंडिया रही हीरोइन दिया मिर्जा ने किया था।
श्रीकला का ड्रेसिंग सेंस और उसपे उनका हाव भाव लड़कियों को खूब लुभा रहा है। आज बृहस्पतिवार को पीली साड़ी पहन के प्रचार में निकलना उनके भगवान के प्रति श्रद्धा भाव के साथ साथ, पूजा पाठ में विश्वास रखने वाली बहु की छवि बना रहा था।

चुनाव चाहे जिस करवट बैठे, श्रीकला धनन्जय की कला ने विरोधियों को करवटें बदलने को मजबूर कर दिया है।
क्षेत्र में श्रीकला धनन्जय की मांग बढ़ती जा रही है, फेसबुक से लेकर हर जगह लोग उनको अपने यँहा बुला रहे हैं।

श्रीकला धनन्जय के जाने से शत प्रतिशत मतदाता खुश हो जा रहे, श्रीकला धनन्जय प्रचार का पूरा पैकेज बनती जा रही हैं।और अपने पति के लिए संकट मोचक भी

Previous Post

मल्हनी का उपचुनाव जीतना कांग्रेस पार्टी की मुख्य रणनीति का हिस्सा है : मकसूद खान

Next Post

आज से 16 अक्टूबर तक होगा नामांकन, सुरक्षा के मुकम्मल इन्तजाम : डीएम नामांकन से पूर्व पढ़ ले यह निर्देश

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जिलाधिकारी की जनता से अपील राशन कार्ड न बने हो तीन दिवसीय कैम्प 23,24,25 सितम्बर का लाभ उठाए

आज से 16 अक्टूबर तक होगा नामांकन, सुरक्षा के मुकम्मल इन्तजाम : डीएम नामांकन से पूर्व पढ़ ले यह निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

April 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.