• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

रिया चक्रवर्ती को 1 महीने बाद मिली जमानत,वकील बोले- आज अपने घर में बिताएंगी रात

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 7, 2020
in Life Style
0
रिया चक्रवर्ती को 1 महीने बाद मिली जमानत,वकील बोले- आज अपने घर में बिताएंगी रात
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था. रिया को गिरफ्तारी करने से पहले उनके साथ कड़ी पूछताछ की गई थी. वह पहले तो कई दिनों तक सीबीआई से पूछताछ के लिए चक्कर काटती रहीं और फिर बाद में जब इस मामले में NCB की एंट्री हुई तो अचानक से एक्शन काफी ज्यादा बढ़ गया दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड को ड्रग प्रोक्योर करने के आरोप में NCB द्वारा हिरासत में ली गईं बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जेल में रहने के महीने भर बाद जमानत पर रिहा किया जाएगा. हालांकि जहां तक उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की बात है तो उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा.

बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने कुल 5 लोगों की जमानत याचिका पर सुनवाई की थी और हर एक केस को इंडीविजुअल ढंग से देखते हुए रिया, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को जमानत पर रिहा कर दिया है. इसी बीच रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, “रिया चक्रवर्ती की रिहाई का ऑर्डर बायकुला जेल पहुंच रहा है. उन्हें आज रिहा कर दिया जाएगा और एक महीने के बाद आज की रात वह अपने बिस्तर पर बिताएंगी. ईश्वर का आशीर्वाद उन पर बना रहे.”

बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिया को जमानत दी है और साथ ही ये शर्त भी रखी है कि वह अपना पासपोर्ट जमा करेंगी और जब भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा तब वह उपलब्ध करेंगी. हर 10 दिन बाद रिया को मुंबई पुलिस के पास हाजिरी लगानी होगी और शहर से बाहर जाने के लिए भी उन्हें पुलिस की इजाजत लेनी होगी.

कब हुई थीं गिरफ्तार?
रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था. रिया को गिरफ्तारी करने से पहले उनके साथ कड़ी पूछताछ की गई थी. वह पहले तो कई दिनों तक सीबीआई से पूछताछ के लिए चक्कर काटती रहीं और फिर बाद में जब इस मामले में NCB की एंट्री हुई तो अचानक से एक्शन काफी ज्यादा बढ़ गया. NCB ने एक के बाद एक छापे मारने शुरू कर दिए जिसमें रिया के घर पर भी एक बार छापा पड़ा.

कई बार हुई बेल की कोशिश
रिया चक्रवर्ती की वकील सतीश मानशिंदे रिया की पहली बार गिरफ्तारी के बाद से ही उन्हें जमानत दिलाने के लिए कोशिश कर रहे थे. उन्होंने सेशन्स कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक कोशिश की ताकि रिया को बेल मिल सके. हालांकि उन्होंने कई बार जमानत याचिका डाली लेकिन अलग-अलग कारणों से कभी सुनवाई टलती रही तो कभी कोर्ट ने NCB की बात में ज्यादा वजन पाते हुए रिया को बेल नहीं दी थी.

क्या है रिया पर आरोप?
रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद फिरोख्त करने का आरोप है. रिया और उनके भाई की कई ड्रग्स पेडलर्स संग चैट भी सामने आई थी. हालांकि शुरू में इसमें लिप्त होने की बात से साफ इनकार किया था लेकिन रिया के भाई शोविक ने जब चैट से जुड़ी हकीकत बताई तो रिया के साथ आगे की पूछताछ में सारा भेद खुल गया.

क्यों हुई रिया की गिरफ्तारी?
रिया चक्रवर्ती ने NCB से पूछताछ में शुरुआत में इस बात को कबूला था कि उन्होंने भी ड्रग्स का सेवन किया है. हालांकि, वो सुशांत के मिलने से पहले ये छोड़ चुकी थीं. जिसके बाद NCB ने उनपर 27ए के तहत केस दर्ज किया था. नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टंस एक्ट, 1985 (NDPS एक्ट) मादक दवाओं से संबंधित एक कठोर कानून है.

कैसे मिली रिया को बेल?
अदालत में रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे की ओर से तर्क दिया गया कि रिया पर NDPS के तहत लगा 27A के एक्ट गलत है. रिया को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया और इतने दिनों तक जेल में रखा गया. लंबी बहस के बाद अदालत ने इस मामले में रिया को जमानत दे दी.

बुधवार को सुनाए गए फैसले में तीन लोगों को बेल मिली है, जिनमें रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत शामिल हैं. तीनों पर ही एक ही जैसे शर्तें लगाई गई हैं. जबकि बसित परिहार, शोविक चक्रवर्ती को जमानत नहीं मिल पाई है. हालांकि, एनसीबी की ओर से कहा गया है कि वो बेल मिलने के खिलाफ अपील करेंगे. शोविक को बेल मिलना इसलिए भी मुश्किल रहा क्योंकि उनपर कई संगीन आरोप लगाए गए हैं. 

Previous Post

कृपाशंकर सिंह बोले पार्टी हाईकमान से आदेश मिला तो लड़ूगां मल्हनी से चुनाव

Next Post

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो भी काम हुआ पिछले 70 साल में इतना काम कभी नहीं हुआ : महेश चंद श्रीवास्तव

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो भी काम हुआ पिछले 70 साल में इतना काम कभी नहीं हुआ : महेश चंद श्रीवास्तव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

April 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.