जौनपुर । मल्हनी विधान सभा चुनाव के बढ़ती सरगर्मी के माहौल में पूर्व आईपीएस कृपाशंकर सिंह ने बुधवार को यह कहकर लोगो को चौका दिया कि अगर पार्टी हाईकमान से आदेश मिला तो वह मल्हनी से लड़ेगे चुनाव।जलालपुर क्षेत्र के टुसौरी गांव के मूल निवासी व पूर्व आईपीएस कृपाशंकर सिंह, यहाँ सिद्धांर्थ उपवन में भाजपा द्वारा आयोजित परिचय व स्वागत समारोह में उक्त बातें कहीं।
श्री सिंह भाजपा की हाल में सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद मे आये थे। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी के समय से ही सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहा हूँ.कृपाशंकर ने कहा कि जीवन में उन्होंने हमेशा चुनौतियों को स्वीकारा है।
इलाहाबाद मे अपनी सर्विस के दौरान का एक वाकया सुनाते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा था कोई ऐसा अधिकारी है,जो बाहुबली अतीक अहमद को गिरफ्तार कर सके।क्योंकि इससे साम्प्रदायिक माहौल बहुत बिगड़ने की सम्भावना थी. इस चुनौती को मैने स्वीकार किया और इलाहाबाद से बाहुबलीअतीक अहमद को गिरफ्तार किया था।पूरे शहर साम्प्रदायिक तनाव का माहौल बना था किन्तु सूझबूझ के साथ से कार्य किया।
कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।उन्होने कहा कि दस्यू प्रभावित क्षेत्रों में कार्य किया।पूर्व आईपीएस ने अपनी बहु दुर्गा शक्ति पाल के साथ अखिलेश शासन मे हुए उत्तपीड़न पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भले बिलम्ब हो किन्तु हमेशा सत्य की जीत होती है।उन्होंने कहा कि आगामी वाराणसी खंड स्नातक और मल्हनी विधानसभा के दोनो चुनावों में हाईकमान से जो निर्देश मिलेगा उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करुगां।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने भाजपा के कार्यो और नीतियों पर प्रकाश डालते हुए आगन्तुकों के प्रति आभार ब्यक्त किया।इसके पूर्व समारोह मे एम एलसी केदार नाथ सिंह,जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह,वाराणसी से आये वरिष्ठ नेता अजय सिंह समेत अन्य लोगों ने अपना विचार ब्यक्त किया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो० शाकिब,ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता,जलालपुर क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह, अजय सिंह,
रामचन्द्र सिंह,विजय लक्ष्मी,डाँ अंजना श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया.












