• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

पत्रकारों नेताओं पर देशद्रोह से लेकर दंगा फैलाने तक के केस, 10 बिंदुओं में जानें पूरा मामला

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 7, 2020
in Uttar Pradesh
0
पत्रकारों नेताओं पर देशद्रोह से लेकर दंगा फैलाने तक के केस, 10 बिंदुओं में जानें पूरा मामला

हाथरस कांड को लेकर पुलिस ने दंगे की साजिश रचने और देशद्रोह के अपराध में मामले दर्ज किए हैं. (फाइल फोटो)

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

यूपी पुलिस ने बीते दिनों PFI के 4 संदिग्धों को दिल्ली से हाथरस जाते समय गिरफ्तार किया. इनमें से 3 उत्तर प्रदेश के तो एक केरल का रहने वाला है.

ई दिल्ली. हाथरस में दलित युवती के साथ कथित गैंगरेप और उसकी मौत की घटना को लेकर सियासत गर्माई हुई है. विपक्षी दल जहां इस घटना को लेकर योगी सरकार और यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वहीं, राज्य सरकार घटना के पीछे विदेशी हाथ होने तक की आशंका जाहिर कर रही है. हाथरस कांड के बाद विपक्षी दलों के प्रदर्शन को लेकर यूपी पुलिस ने हाथरस समेत प्रदेश के 6 जिलों में 19 एफआईआर भी दर्ज कराई. यूपी पुलिस द्वारा दर्ज की गई इन प्राथमिकियों में दंगे भड़काने और देशद्रोह जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं.

हाथरस में दर्ज प्राथमिकी में रालोद नेता जयंत चौधरी और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद समेत 600 से ज्यादा लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने इसके अलावा हाथरस में दंगे भड़काने को लेकर बीते दिनों 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिनके संबंध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से बताए जा रहे हैं. इन लोगों में से एक केरल का पत्रकार है, जिसका नाम सिद्दीकी बताया जा रहा है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, पीएफआई से जुड़ा होने के शक में जिस पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है, वह केरल श्रमजीवी पत्रकार संगठनका सदस्य है. यही नहीं, वह संगठन का सचिव भी है. वहीं एक अन्य संदिग्ध के बारे में बताया गया है कि वह दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी का छात्र है. जामिया का छात्र यूपी के बहराइच का रहने वाला है. (इनपुट- भाषा)

पुलिस ने बीते 5 अक्टूबर को हाथरस जिले के चंदपा थाने में ‘अज्ञात लोगों’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. इसमें जातिगत संघर्ष भड़काने, समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और सरकार की छवि खराब करने की कोशिश को प्राथमिकी का आधार बनाया गया है. इन सभी अज्ञात लोगों के खिलाफ राजद्रोह (124A) का मामला भी दर्ज किया गया है.

बीते रविवार की दोपहर को दर्ज की गई प्राथमिकी में IPC की 18 अन्य धाराओं और आईटी कानून की एक धारा का भी जिक्र है. सोमवार को इस बारे में लखनऊ में पुलिस के ADG (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसी ही प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं.एडीजी ने बताया कि हाथरस जिले के विभिन्‍न थानों में 6 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा बिजनौर, सहारनपुर, बुलंदशहर, प्रयागराज, अयोध्‍या और लखनऊ में और 13 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं.

इन प्राथमिकियों में सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट का भी जिक्र है.हाथरस मामले को लेकर सियासत गर्माने के बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए बीते मंगलवार को 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया. पुलिस के मुताबिक ये सभी संदिग्ध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के सदस्य हैं. पुलिस इनके पास से बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप और भड़काऊ साहित्य की जांच कर रही है.PFI से जुड़े जिन चार लोगों को दिल्ली से हाथरस जाते समय पुलिस ने गिरफ्तार किया,

उनमें से 3 यूपी के रहने वाले हैं, जबकि एक केरल का पत्रकार है. इनमें मुजफ्फरनगर का अतीकुर्रहमान, मल्लपुरम का सिद्दीकी, बहराइच का मसूद अहमद और रामपुर का आलम शामिल है.

Previous Post

जयललिया की सहयोगी शशिकला की 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

Next Post

बाजरे के खेत में दलित महिला के साथ चार लोगों ने किया गैंगरेप

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
यूपी के बलरामपुर में एक और दलित लड़की से गैंगरेप, मौत

बाजरे के खेत में दलित महिला के साथ चार लोगों ने किया गैंगरेप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

August 6, 2026
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

August 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

August 6, 2026
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

August 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.