सरकार व पुलिस की कार्य प्रणाली व कानून व्यवस्था की भर्त्सना की:
मछलीशहर। हाथरस में गैंगरेप की घटित घटना के विरोध में सपाइयों ने बुद्धवार की रात नगर में कैंडिल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।सरकार,पुलिस की कार्य प्रणाली व कानून व्यवस्था की भर्त्सना की गई।प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा की मांग की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुका है।हाथरस पुलिस व प्रशासन का चेहरा सामने आ चुका है।गैंग पीड़ित के शव को परिवार की बिना मौजूदगी में पुलिस ने अन्तिम संस्कार कर दिया।परिवार को गैंगरेप पीडिता का चेहरा भी नहीं देखते दिया गया।हाथरस की घटना को लेकर देश की जनता में व्यापक आक्रोश है।प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
सपाइयों ने कैंडिल जलाकर हाथरस की बेटी की याद में शोक संवेदना व्यक्त कर विरोध जताया।इस अवसर पर प्रदेश सचिव समाजवादी प्रबुद्ध सभा उ.प्र. विजय कुमार तिवारी”लल्लू गुरु”, डॉ. मनोज कुमार यादव, प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष, कुलदीप तिवारी, नितिन यादव, अनुराग यादव, अशोक यादव, राहुल यादव, अंकित तिवारी आदि उपस्थित थे।












