• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

यूपी के बलरामपुर में एक और दलित लड़की से गैंगरेप, मौत

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 1, 2020
in Uttar Pradesh
0
यूपी के बलरामपुर में एक और दलित लड़की से गैंगरेप, मौत

सांकेतिक फोटो

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

यूपी के बलरामपुर में गैंगरेप की शिकार कालेज छात्रा की मौत के बाद हंगामा मच गया है. छात्रा के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद लोगों पर रेप और हत्या का केस दर्ज कर लिया है. घटना गैंसडी कोतवाली क्षेत्र की है.

मंगलवार को पचपेडवा के एक डिग्री कालेज में बीकाम सेकंड ईयर की छात्रा एडमिशन कराने के लिये फीस जमा करने गई थी. शाम को अचेत अवस्था में छात्रा को एक रिक्शा चालक उसके घर के पास छोड़कर चला गया. छात्रा को लेकर परिजन हॉस्पिटल ले जाने लगे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई. 

परिजनों का आरोप है कि कालेज से लौटते समय छात्रा का अपहरण किया गया और उसके साथ गैंसडी कस्बे के एक कमरे में गैंगरेप किया गया. इस घटना के बादसे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

पुलिस ने छात्रा के भाई की शिकायत पर दो नामजद लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. गैंसडी बाजार के जिस कमरे में छात्रा के साथ गैंगरेप का आरोप लगा है, उस कमरे के बाहर छात्रा के चप्पल पड़ी मिली. जिस रिक्शे से छात्रा को उसके घर पहुंचाया गया, वह रिक्शा भी उसी घर के सामने खड़ा हुआ था. जिस कमरे में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना होने की बात की जा रही है, वह एक किराना स्टोर के पीछे का कमरा है. किराना स्टोर चलाने वाला युवक ही इस घटना का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.

गैंगरेप के बाद जब लड़की की हालत बिगड़ने लगी, तभी पड़ोस में युवकों ने एक निजी डॉक्टर को इलाज के लिये बुलाया लेकिन डॉक्टर ने कमरे में अकेली लड़की को देखकर इलाज करने से मना कर दिया और युवकों से उसके घरवालों को सूचना देनी की बात कही. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है और दोनों आरोपी युवकों शाहिद पुत्र हबीबुल्ला और साहिल पुत्र हमीदुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है

डॉक्टर जियाउर्रहमान ने बताया कि एक युवक उन्हें बुलाने आया कि उसके घर की किसी महिला की तबीयत खराब है. मेरे वहां पहुचने पर कमरे में सिर्फ दो-तीन युवक मौजूद थे. कमरे में अकेली लड़की को देखकर इलाज करने से मना कर दिया और युवकों से उसके घरवालों को सूचना देने की बात कहकर चला आया..

बलरामपुर के एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि जनपद बलरामपुर के थाना गैसड़ी में एक शिकायत प्राप्त हुई है जिसमें 22 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की बात कही जा रही है. लड़की की बाद में मौत हो गई. लड़की के परिजनों की शिकायत पर दो अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Previous Post

हाथरस केस पर बोले कप्‍तान विराट कोहली, कहा- क्रूरता की हद से परे है यह वारदात

Next Post

कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में रेल रोको आंदोलन, सड़क पर किसानों का हल्ला बोल

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में रेल रोको आंदोलन, सड़क पर किसानों का हल्ला बोल

कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में रेल रोको आंदोलन, सड़क पर किसानों का हल्ला बोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.