बदलापुर! थाना क्षेत्र के लेदुका गाँव निवासनी मंगरा देवी पत्नी अमरनाथ धरिकार ने ससुराल पक्ष पर अपनी बेटी को जान से मार कर नाले में फेंकने का आरोप लगाया है! उसने इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी बदलापुर तथा प्रभारी निरीक्षक बदलापुर को शिकायती पत्र देकर बेटी की बरामदगी तथा ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्यवाही की मांग की है!
मंगरा देवी ने आरोप लगाया है कि वह अपनी बिटिया बिन्दु की शादी वर्ष 2014 में अरुण पुत्र रमाशंकर धरिकार निवासी सलामतपुर थाना बक्शा के साथ की थी! दहेज की मांग को लेकर उसके ससुराल के लोग आए दिन उसे मारते पीटते थे! कभी भी मैं फोन पर बात करना चाही तो उसके परिवार के लोग बेटी से बात नहीं करा रहे हैं! माँ ने जब छ सितम्बर को उसके घर जाकर बिटिया के बारे में पूंछ ताछ करने लगी तो लोगों ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए वहाँ से भगा दिया!
माँ मंगरा देवी बिटिया को लेकर परेशान है! कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक संतोष राय ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है! जांच कर कार्यवाही की जाएगी!












