प्राथमिकविद्यालय बोधापुर में मोदीजी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा सप्ताह के तहत लगाया गया पौधे,बांटा गया राशन किट
जफराबाद विधायक हरेंद्रप्रताप सिंह ने कहा वातावरण की शुद्धता के लिए पौधरोपण जरूरी है।वे शनिवार को प्रधानमंत्रीजी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा सप्ताह के तहत क्षेत्र के बोधापुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी सबका विकास सबका विश्वास के साथ देश व प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए दिन रात एक किये हुए है
कोरोना संक्रमण काल मे जिस तरह से बड़े बड़े सम्पन्न देशों के लोग हथियार डाल दिए लेकिन प्रधानमंत्री जी के स्वयं के आत्मविश्वास व लोगो से प्रयास से देश एक बड़े संकट के दौर से उबरने का प्रयास कर रहा है । कार्यक्रम के आयोजक किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्रीजी के 70वें जन्मदिन पर कदम,अशोक सहित पर्यावरण की दृष्टि से लाभदायक 70 पौधों को रोपा जा रहा है प्रत्येक गांवो में किसान मोर्चा के पदाधिकारी जाकर पौधरोपण कर रहे है।
इस मौके पर विधायक द्वारा स्कूल परिसर में पौधरोपण करने के साथ अति गरीबो को राशन किट भी वितरित करने के साथ प्रदेश सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों से सम्बंधित पुस्तिका का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी,शैलेश पाण्डेय,परशुरामपुर मंडल अध्यक्ष,जितेंद्र मिश्रा,सुरेन्द्र मिश्रा,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह,प्रशांत शर्मा, कोषाध्यक्ष,घनश्याम यादव,संजय यादव,विजय यादव,भोला प्रसाद,कैलाश सोनकर,अरविंद मिश्र,राहुल मिश्र आदि सक्रिय रहे।












