सिकरारा : मल्हनी उपचुनाव के लिए तिथियों की घोषणा अभी नही हुई है लेकिन चुनाव की तैयारियों के लिए प्रशासन की कसरतें आरम्भ हो गई है।शनिवार को ब्लाक मुख्यालय के सभागार में डीपीआरओ संतोष कुमार ने सचिवों की बैठक में अपने अपने क्षेत्रों के पोलिंग बूथों को दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए दो दिन के अंदर बूथों की स्थिति से हर हाल में अवगत कराने की बात कही।
उन्होंने कहा कि गांवो में जाकर पोलिंग बूथों तक जाने वाले रास्ते को दुरुस्त करा लें साथ मतदेय स्थल पर रैम्प व्यवस्था,शौचालय, विद्युत कनेक्शन व पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त कराकर खण्डविकासअधिकारी को रिपोर्ट करे।इससे पूर्व खण्डविकास अधिकारी डॉ छोटेलाल तिवारी ने कहा जिन स्कूलों के बिजली बिल बकाया है उन्हें शीघ्र जमा कराने के लिए सचिवों को निर्देशित किये।
अधिसूचना के पहले कार्य आरम्भ करा लें,अन्यथा नही कर सकेंगे नया काम
सचिवों की मीटिंग को सम्बोधित करते हुए डीपीआरओ संतोष कुमार ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के पहले एक दो दिन में विकास कार्य आरम्भ करा लें अन्यथा अधिसूचना जारी होने के बाद नया नही शुरू कर सकते उन्होंने कहा काम शुरू करके मस्टररोल जारी करा लें,यदि मस्टररोल जारी नही करा पाते है तो जिम्मेदारी आप की होगी। एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव ने बताया कि विकास खण्ड के सभी 80 गांवो में शौचालय निर्माण कार्य आरम्भ हो चुके है केवल 12 शौचालयों का छत स्तर का कार्य शेष रह गया है जिसे शीघ्र पूरा करा लिया जाएगा।












