बदलापुर! थाना महराजगंज क्षेत्र के सवंशा गाँव के सौ से अधिक ग्रामीणों ने एन पी एस चौकी प्रभारी सदानन्द पर गाँव के छात्र सर्वेश कुमार बिन्द, अखिलेश कुमार बिन्द के साथ विपिन कुमार बिन्द को फर्जी मुकदमें में फंसाने के आरोप में मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया!
प्रदर्शन कारियों ने तहसील दिवस प्रभारी को शिकायती पत्र देते हुए न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की है! प्रदर्शन कारियों ने तहसील दिवस पर दिए गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि चौकी इंचार्ज एबीएस सदानन्द ने फोन करके विपिन कुमार को चौकी पर बुलाया था! पिता चन्द्रशेखर अपने बेटे को लेजाकर चौकी प्रभारी को सुपुर्द कर दिया! थाना महराजगंज में विपिन कुमार बिन्द को लाक अप में रखा गया था! चौकी प्रभारी ने कहा कि कल छोड़ देंगे!
12 सितम्बर को जब थाने गया तो दरोग ने कहा यहाँ विपिन था ही नहीं! पुलिस ने उसे फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया है! प्रदर्शन करने वालों में चन्द्रशेखर, सुदामा, प्रभावती, हरिहर, सोमवारी, रिंकू मिश्रा, ललित कुमार, आशीष कुमार, मनोज कुमार, राजनाथ, तीर्थ राज, चंचल, राम आसरे, हीरालाल, श्यामलाल आदि लोग मौजूद थे!












