बदलापुर ! कस्बा निवासिनी नीतू निगम पत्नी मनोज निगम ने अपने पति सहित ननदोई अजय निगम बबलू निवासी नौपेड़वा थाना बक्शा पर यौन शोषण,गर्भपात का केस दर्ज कराया है! नीतू निगम निवासी नौपेड़वा ने आरोप लगाया है कि वह अजय निगम के विद्यालय में अध्यापन का कार्य करती थी!
इस दौरान उन्होंने कई बार उनके साथ यौनिक शोषण भी किया! फिर उसकी शादी अपने गूंगे साले से झांसा देकर करा दिए! जब वह पति मनोज से गर्भवती हुई तो ननदोई अजय निगम के दबाव में सास सीता देवी ने लिंग परीक्षण करवाया! लिंग परीक्षण के बाद कन्या की लोगों ने भ्रूण हत्या जबरन करा दिया!
इस दौरान अजय निगम ने सास व ससुर रामनाथ को बरगला कर सभी चल अचल सम्पत्ति अपने नाम करा लिया! और विवाहिता नीतू को घर से बाहर निकाल दिया!












