• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

युवराज सिंह ने संन्यास से वापसी का फैसला किया, BCCI अध्यक्ष गांगुली को लिखी चिट्ठी

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 10, 2020
in Life Style
0
युवराज सिंह ने संन्यास से वापसी का फैसला किया, BCCI अध्यक्ष गांगुली को लिखी चिट्ठी

Yuvraj Singh (AFP)

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय हरफनमौला क्रिकेटर युवराज सिंह ने पंजाब क्रिकेट संघ (PCA) के अनुरोध पर संन्यास से वापसी करने का फैसला किया है.

वर्ल्ड कप विजेता पूर्व भारतीय हरफनमौला क्रिकेटर युवराज सिंह ने पंजाब क्रिकेट संघ (PCA) के अनुरोध पर संन्यास से वापसी करने का फैसला किया है. विश्व कप 2011 के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे युवराज ने पिछले साल जून में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी.

पीसीए सचिव पुनीत बाली पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने 38 साल के युवराज से पंजाब क्रिकेट के फायदे के लिए संन्यास से वापसी करने की पेशकश की थी. ‘क्रिकबज’ से युवराज ने कहा, ‘शुरू में मैं इस पेशकश को स्वीकार करने के बारे में निश्चित नहीं था.’

उन्होंने कहा, ‘मैं घरेलू क्रिकेट खेलना बंद कर चुका था, हालांकि मैं दुनियाभर में अन्य घरेलू फ्रेंचाइजी लीग में खेलना जारी रखना चाहता था, अगर मुझे बीसीसीआई से अनुमति मिल जाती.’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं मिस्टर बाली के अनुरोध की अनदेखी नहीं कर सका. मैंने इस पर काफी सोच विचार किया, करीब से तीन से चार हफ्तों तक और यह लगभग ऐसा ही था कि अंत में मुझे सोचा समझा फैसला लेने की जरूरत नहीं थी.’

पंजाब की युवा चौकड़ी शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और अनमोलप्रीत सिंह के साथ पिछले कुछ महीनों में नेट पर काम करते हुए युवराज को इस खेल के प्रति प्रेरणा और प्यार फिर महसूस हुए.

बाली ने पीटीआई से कहा कि युवराज ने इस संबंध में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को लिखा है. उन्होंने खुलासा किया, ‘मैं जानता हूं कि उन्होंने संन्यास से वापसी करने के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को एक पत्र लिखा है.’

उन्होंने कहा, ‘हम उन्हें टीम में चाहते हैं और वह जिस तरह से युवा लड़कों के मेंटर रहे हैं, वह शानदार है. मैंने उनसे कहा कि कृपया अपनी जिंदगी का कम से कम एक और साल पंजाब क्रिकेट को दे दो.’

बाली ने कहा, ‘पंजाब क्रिकेट को उनकी जरूरत है. बतौर खिलाड़ी और मेंटर उनमें अभी देने के लिए काफी कुछ है. मैं जानता हूं कि दो हफ्ते पहले उन्होंने दादा को लिखा है. इसका जवाब भी अब तक आ गया होगा.’

युवराज की मां शबनम सिंह ने कहा कि उसमें अब भी खेल के प्रति जुनून बरकरार है. उन्होंने कहा, ‘वह दो दिन में दुबई से वापस आ रहा है और फिर हम इसके बारे में लंबी बातचीत करेंगे. आप जो सुन रहे हैं, वो सच ही होगा.’

मंगलवार को खबर आई थी कि वह बिग बैश लीग में खेलना चाहते हैं और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके लिए एक टीम ढूंढने की कोशिश कर रहा है. बीसीसीआई के नियमों के अनुसार केवल संन्यास लेने वाले क्रिकेटर ही विदेशी लीग में खेल सकते हैं.

युवराज के पिता योगराज सिंह ने कहा, ‘वह 20 साल के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के बाद पिछले साल रिटायर हुआ और यह उसका निजी फैसला था, जिसमें मैंने हस्तक्षेप नहीं किया. लेकिन तब भी मुझे लगा कि उसे संन्यास नहीं लेना चाहिए था.’

उन्होंने कहा,‘वह हमेशा देता ही आया है. ऐसे समय में भी चिलचिलाती धूप में वह शुभमन, प्रभ और अभिषेक को रोज पांच घंटे ट्रेनिंग करा रहा है.

Previous Post

तदर्थ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह को सौंपा ज्ञापन

Next Post

सीखने की कोई उम्र नहीं होती हैं : महेश चन्द्र श्रीवास्तव

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सीखने की कोई उम्र नहीं होती हैं : महेश चन्द्र श्रीवास्तव

सीखने की कोई उम्र नहीं होती हैं : महेश चन्द्र श्रीवास्तव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

June 13, 2026
कृपाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आश्वासन के बाद तैयार अंतिम संस्कार को

कृपाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आश्वासन के बाद तैयार अंतिम संस्कार को

June 12, 2026
आशु यादव व अभिनव कुमार का स्पोर्ट्स काॅलेज में चयन

आशु यादव व अभिनव कुमार का स्पोर्ट्स काॅलेज में चयन

June 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

June 13, 2026
कृपाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आश्वासन के बाद तैयार अंतिम संस्कार को

कृपाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आश्वासन के बाद तैयार अंतिम संस्कार को

June 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

June 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.