शाहगंज(जौनपुर)10सितंबर जे सी आई खेतासराय संस्कार के सदस्यों ने रोडवेज कर्मचारियों और यात्रियों में मास्क और सोप वितरण कार्यक्रम का गुरूवार को आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता डा. आलोक पालीवाल ने किया।इस दौरान अजय प्रताप सिंह विसेन ए आर एम शाहगंज ने अपने वक्तव्य में कहा कि जे सी आई खेतासराय संस्कार के कार्य समाज में जागरूकता प्रदान करते हैं आज कोरोना संक्रमण के समय जे सी आई ने लोगों को संक्रमण से बचने के उपाय जहां बताये वहीं इसे काबिले तारीफ कहा।

कार्यक्रम का संचालन क्षेमेन्द्र सिंह चैयरमैन जे सी आई खेतासराय संस्कार ने किया ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुधीर कुमार उपाध्याय मंत्री ,अशोक कुमार सिंह बी सी रोडवेज,पंकज सिंह आई पी पी जे सी आई,नीरज सिंह सचिव,राहुल राज मिश्र,डा. अतुल कुमार यादव ,शाकिब,हसन मेहदी,मो.आसिफ आदि शामिल रहे।कार्यक्रम के अंत में रोडवेज कर्मचारी संघ अध्यक्ष प्रेम शंकर सिंह ने सभी जे सी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।












