जलालपुर जौनपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के बिशुनपुर मझवारा गांव में रविवार के दिन रास्ते के विवाद को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे में लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार मजेदार चौबे अपने चकपरे की जमीन में से रास्ता दिए थे दोपहर में गांव के ही कुछ लोग उस रास्ते को बाउन्ड्री द्वारा घेरने लगे ।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसेसे प्रथम पक्ष के सत्य प्रकाश चौबे तथा सोनू चौबे पुत्रगण मजेदार चौबे तथा मजेदार चौबे पुत्र शीतला चौबे सभी निवासी बिशुनपुर मझवारा तथा दूसरे पक्ष जयप्रकाश चौबे ओमप्रकाश चौबे सर्वेश चौबे तथा पर्वेश चौबे गम्भीररुप से घायल हो गये।
सभी घायलों का इलाज व डॉक्टरी मुवाईना स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र पर कराया गया । पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।












