रामपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के कटौना गांव निवासी 58 वर्षीय मनोहर सिंह का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की भोर में मौत हो गयी। मनोहर सिंह अपने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से शनिवार को पारिवारिक कलह से ऊब कर खुद को गोली मारी थी। गोली इनके कनपटी के नीचे गर्दन पर लगी थी। इलाज के लिए परिजन वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था।
इलाज के दौरान रविवार की सुबह लगभग 4:00 बजे इनकी मौत हो गयी।घटना की जानकारी होते ही उनका एक लड़का शनिवार देर शाम वाराणसी पहुच गया था।दूसरा लड़का बाई रोड आरहा है।जो संभवतः रविवार शाम तक पहुचेगा।
इस घटना से पूरा गांव सन्न रह गया।पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
थानाध्यक्ष सम्पूर्णानंद राय ने बताया कि थाना सिगरा वाराणसी पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।












