नेवढ़िया जौनपुर जफराबाद विधायक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह ने रामनगर के बासापुर ग्राम में बने इंटरलॉकिंग रास्ते का फीता काट किया उद्घाटन बता दें कि विकासखंड रामनगर के बासापुर गांव में बने इंटरलॉकिंग रास्ता जो मड़ियाहूं नेवढ़िया पक्की सड़क से रूद्रेश दुबे पुत्र स्व अमरनाथ दुबे के घर तक बने रास्ते का विधायक जफराबाद डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह; खंड विकास अधिकारी रामनगर नरेंद्रबहादुर सिंह के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया
सबसे पहले सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमाकांत पांडे ने हिंदू रीति रिवाज से गेट पर ही डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह के हाथों वैदिक मंत्रों द्वारा विधिवत पूजन कराया; विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख रामनगर अरविंद सिंह भी मौके पर मौजूद रहे खंड विकास अधिकारी ने कहा इस रास्ते से सभी ग्राम वासियों को आने जाने में सुख का अनुभूत होगा डॉ चंद्रशेखर पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में हर गांव में विकास ही विकास दिखाई दे रहा है मुख्य अतिथि डॉ हरेंद्रप्रसाद सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम किया जा रहा है
प्रत्येक गांव में खड़ंजा एवं इंटरलॉकिंग तथा मिट्टी का कार्य जोरो से किया जा रहा है हमारी सरकार ने इस कोरोना महामारी में दो दो महीने का राशन दीया है जिसमें 1 महीने का राशन फ्री किसान सम्मान निधि विधवा विकलांग पेंशन देने का काम किया तथा मनरेगा के तहत मजदूरों को रोजगार अवसर मिला इस मौके पर सर्वप्रथम रूद्रेश दुबे ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया एवं अंग वस्त्र श्री विधायक जी को समर्पित किया
इस अवसर पर पंकज मिश्रा; संतोष कुमार पांडे; राहुल जी महाराज; उमाशंकर दुबे; दयाशंकर सिंह प्रधान; जयप्रकाश; सुरेंद्र दुबे; लुट्टुर सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता;उदयभान सिंह; सुनील सिंह; जटाशंकर पांडे के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे तथा संचालन राधेश्याम दुबे ने किया












