जनपद की विभूतियों को यदि सम्मान हम नही दे पा रहे हैं तो निश्चित ही खेदजनक है:ओमप्रकाश सिंह
साहित्य वाचस्पति डा0 श्रीपाल सिह क्षेम का 98 वाॅ जन्म जयंत्री समारोह मना

जौनपुर।युवाओ के आइकॉन श्रीपाल सिंह क्षेम जैसे होने चाहिये,ना कि सुशांत व रिया जैसे।युवाओं को चिंतन करने का समय आ गया है,सम्बन्धो को बहुत निम्न स्तर पर पहुंचा दिया गया।अब संकल्पित होने की जरूरत है कि हम अपने पूर्वजों के बनाये नियमों व संस्कारों को आगे ले चले।उक्त उद्गार एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने बुधवार को जौनपुर पत्रकार संघ के सभागार में साहित्य वाचस्पति स्व डॉ श्रीपाल क्षेम के जन्म जयंती के अवसर पर सम्बोधित करते हुये कही।

उन्होंने कहा कि आज लोगो की आकांक्षा बहुत बढ़ गयी है जिससे युवाओ में डिप्रेशन का स्तर बढ़ रहा है।उन्होंने स्व क्षेम के आदमकद प्रतिमा की स्थापना के लिए यथाशीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के अथिति पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने अपने संबोधन से शुभकामना व्यक्त की।

कार्यक्रम के सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने डॉ क्षेम के जीवन पर विस्तृत चर्चा करते हुए डॉ क्षेम की प्रतिमा अभी तक न लगने के प्रति गहरा असन्तोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद की विभूतियों को यदि सम्मान हम नही दे पा रहे हैं तो निश्चित ही खेदजनक है।

कार्यकम के अध्यक्ष भाजपा नेता अशोक सिंह डॉ क्षेम को याद करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन मे कवियों की एक एक लाइन परिवर्तन ला देती है।क्षेमश्विनी के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायन सिंह ने डॉ क्षेम को सौंदर्य का पुजारी व महान कवि बताया।
इसके पूर्व कार्यक्रम में MLC विद्यासागर सोनकर,भजपा नेता अशोक सिंह ,भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह,SP जौनपुर अशोक कुमार,प्रदीप सिंह सफायर अध्यक्ष पेटोलियम समिति,वशिष्ठ नारायण सिंह ने दीप प्रज्ववल व साहित्य वाचस्पिति डा0 श्रीपाल सिह क्षेम के जन्म दिवस पर पुस्तक का विमोचन किया गया।इस अवसर डा0मनोज वत्स, निर्मल श्रीवास्तव, विरेन्द्र सिंह, सर्वेस सिह, रिसी प्रकाश, अंशुमान मोनु, सात्वीक, राजीव पाठक, राजेश उपाध्याय, राजेश मौर्या, महर्षि सेठ, अरविन्द सिह बेहोश जौनपुरी, अमित सिह अध्यक्ष पत्रकार संघ केराकत, केतन विश्वकर्ता, राधाकृश्ण शर्मा, संजय माली ,संतोश सिंह, डा राकेश सिह, विनोद विश्वकर्मा, घनश्याम दुबे, राहुल दुबे, देवेन्द्र यादव, राजेश मिश्रा, रत्नाकर सिह, शशि सिह, रविन्द्र प्रताप सिह, लोलारक दुबे ,रामदयाल द्विवेदी,दिनेश सिह बब्बू ,मोंटी सिह, श्रीप्रकाश सिह, राजेश सिह, राजबहादुर सिह, सौरभ सिह,सभाजीत द्विवेदी प्रखर,जनपद के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जौनपुर पत्रकार संघ के महामंत्री मधुकर तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने किया।












