परिजनो व समर्थकों में खुशी की लहर
खुटहन(जौनपुर)
भारत में वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में उपजे हालात में समाज सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले भाजपा संगठन के महामंत्री गभीरन व आरोग्य सेतु एप के मंडल संयोजक विनोद कुमार सोनी ने अपनी सेवाएं कर्मवीर कोरोना योद्धा के रूप में अनवरत तन,मन व धन से करते हुए जरूरत मंद लोगों के लिए भोजन के पैकेट, व कच्चे राशन की व्यवस्था किया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के द्वारा मिलकर कोरोना संकट में एक दिन में लगभग 300 भोजन के पैकेट वितरण किया। संघ की तर्ज पर घर-घर से रोटी के पैकेट इकट्ठे कर तथा हलवाई द्वारा पूरी सब्जी बनाकर महिला मजदूरों की सेवा के साथ मुसहर बस्ती में वितरण करवाया। रात्रि में मूक जानवरों गाय,भैंस,बकरी,कुत्ता,बंदर तथा पशु पक्षियों के लिए चारा,पानी, सूखा अनाज व कच्ची सब्जी इत्यादि की व्यवस्था करवाया। अपने क्षेत्र में प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से बड़ी गाड़ी से व छोटी हाथ मशीन से सैनिटाइजर करवाया। कोरोना सैनिकों के रूप में डॉ.पुलिस,पत्रकार सफाई कर्मचारी, सेना के जवान आदि कोरोना योद्धाओ को पुष्प वर्षा कर बैच लगाकर स्वागत कर सम्मान किया गया| गाँव की महिलाओं को मास्क बनाने व पहनने हेतु प्रेरित किया। रक्तदान कैम्प लगवा कर रक्तदान हेतु प्रेरित किया। सामाजिक कार्य करने हेतु आयुष मंत्रालय के आरोग्य सेतु एप के प्रति जनता में जागृत किया | अब तक लगभग 800 से अधिक लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया। केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किये गये कोरोना गाइडलाइन का पालन करने हेतु सभी को प्रेरित करना, चाहे वह सोशल डिस्टेंसिंग हो लॉकडाउन हो या ताली थाली बजाकर दीपक जलाकर कोरोना योद्धाओं का सम्मान करना हो। विनोद सोनी हमेशा से ही हर कार्य में अग्रणी रहते हैं। चाहे समाज सेवा हो, राजनीतिक कार्यक्रम हो, सांस्कृतिक कार्यक्रम हो, या धार्मिक कार्यक्रम हो हमेशा सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। इनके सेवा भाव को देखते हुए मीडिया इंटेलिजेंस नेटवर्क,अपराध निरोधक कमेटी,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,विश्व हिंदू परिषद,भाजपा युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके है।प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रचार-प्रसार योजना काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी हैं| सेव भाव से क्षेत्र में इनकी अच्छी पैठ बनी हुई है|












