केराकत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास शाखा केराकत की निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर शुक्रवार को खण्ड विकास कार्यालय के सभागार में अंजना श्रीवास्तव का अभिनन्दन हुआ। निर्विरोध चुने जाने पर चुनाव अधिकारी रामदरश चौधरी और विधायक दिनेश चौधरी ने उन्हे प्रमाण पत्र दिया।
कार्यक्रम में अभिनन्दन करते हुए विधायक दिनेश चौधरी ने कहाकि यह नई परम्परा की शुरूआत हुई है जिसमें सर्वसम्मति से सहकारी बैंक के अध्यक्ष को चुना गया है। इस मौके पर विधायक ने देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया और विधानसभा में अब तक हुए और होने वाले कार्यों की योजनाओं के विषय में बताया।
इस मौके निर्वाचित अध्यक्ष अंजना श्रीवास्तव ने सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहाकि सहकारी बैंक किसानों का बैंक है, बैंक की प्रत्येक योजनाओं को किसानों को बताया जाएगा ताकि किसान लाभान्वित हो सके। इस मौके पर आरडी चौधरी, गौतम मिश्रा, बृजेश सिंह, रमेश यादव, संजय पाण्डेय, अखिलेश सोनकर, रंजीत सिंह सहित भाजपा प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।












