जौनपुर – जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 25/08/2020 को पुलिस अधीक्षक जौनपुर व अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जौनपुर के कुशल निर्देशन में अंकित कुमार क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह, के नेतृत्व में उ0नि0 देवेन्द्र दूबे व का0 दिलीप कुमार सिंह व का0 सत्यप्रकाश सिंह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति व तलाश वांछित अपराधी के सैदनपुर सिटी स्टेशन के पास मौजूद थे मुखबिर खास द्वारा आकर सूचना दिया कि एक व्यक्ति नाजायज शस्त्र लेकर कलीचाबाद से पैदल आने वाला है,अगर जल्दी किया जाय तो पकडा सकता है।
इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 देवेन्द्र दूबे मय पुलिस बल के मुरादगंज तिराहे के पास से एक व्यक्ति को हिकमत अमली से पकडा गया पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मेराज अहमद उर्फ टीपू पठान पुत्र स्व0 सेराज अहमद अरुफ बाबू खाँ नि0 नईगंज थाना–कोतवाली, जौनपुर जिसकी जामा तलाशी से एक अदद अवैध नाजायज देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 257/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मेराज अहमद उपरोक्त के पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी से इस प्रकार के अपराधों में रोक लगेगा
गिरफ्तार अभियुक्त–
1- मेराज अहमद उर्फ टीपू पठान पुत्र स्व0 सेराज अहमद उर्फ बाबू खाँ नि0 नईगंज थाना – कोतवाली, जौनपुर उम्र 25 वर्ष
बरामदगीः-
1- एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर।
2- एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
आपराधिक इतिहासः-
1- मु0अ0सं0- 289/10 धारा 379/411 भादवि थाना- ला0बा0, जौनपुर।
2- मु0अ0सं0- 936/14 धारा 302 भादवि थाना- कोतवाली, जौनपुर।
3- मु0अ0सं0- 2006/14 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना- कोतवाली, जौनपुर।
4- मु0अ0सं0- 257/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना- ला0बा0, जौनपुर।
गिरफ्तारी टीमः-
1- उ0नि0 देवेन्द्र कुमार दूबे, उ0नि0, थाना- ला0बा0, जौनपुर।
2-का0 सत्यप्रकाश सिंह, थाना- ला0बा0, जौनपुर।
3- का0 दिलीप कुमार सिंह, थाना- ला0बा0, जौनपुर।












