संकल्प सवेरा
जौनपुर ।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज मार्ग पर देवकली पावर हाउस के पास शनिवार की आधी रात को सड़क पर खड़ी ट्रक पर से सब्जियों से भरी डीसीएम टकरा कर पलट गई। जिसमें एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायलों को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल भेजा गया ।जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार रात में डीसीएम सब्जी लेकर फैजाबाद की ओर जा रही थी। देवकली पावर हाउस व भकुरा मोड के बीच में पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक रोड पर खड़ी थी। इसी दौरान डीसीएम वहां पहुंची उसका संतुलन बिगड़ गया ।वह ट्रक से टक्कर खाते हुए बीच सड़क पर पलट गई। जिससे डीसीएम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धमाका इतना तेज हुआ कि आसपास के लोग आधी रात को दौड़े और उसमें चालक परिचालक को निकाला,जिसमे एक की मौत हो गई थी।जबकि एक घायल बताया गया।स्थानीय लोग एंबुलेंस से हॉस्पिटल के लिए भेजा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चालक की हालत गंभीर है ।और डीसीएम मे लदी सब्जियां चारों और बिखर गई थी । दूसरा ट्रक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की कर रही है।












