जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी पिलखुआ गांव निवासी युवक संदीप यादव की संदिग्ध मौत का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया। हत्या उसके चचेरे भाई आशीष यादव निवासी चौकी पिलखुआ ने जमीनी विवाद को लेकर अपने साथी मो.अरशद पुत्र अख्तर निवासी गौराबादशाहपुर के साथ मिलकर किया था।गौराबादशाहपुर पुलिस ने ननिहाल वालों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिथार पेट्रोल टंकी के पास बुधवार को रात्रि ग्यारह बजे चचेरे भाई आशीष यादव ने अपने साथी अरशद के साथ मिलकर उसकी हत्या करने के बाद सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने की झूठी सूचना ननिहाल वालों को दिया था।
एसओ गौराबादशाहपुर रामप्रवेश कुशवाहा ने बताया कि दोनों आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया गया। जहां से न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया।












