• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, 3 बार MP और मोदी सरकार में मंत्री रहे

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 6, 2020
in Uttar Pradesh
0
मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, 3 बार MP और मोदी सरकार में मंत्री रहे
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

गिरीश चंद्र मूर्मू ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया है. मूर्मू की जगह बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. बीएचयू के छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय करने वाले मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर की अहम जिम्मेदारी दी गई है.

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. गिरीश चंद्र मूर्मू ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया है. बीएचयू के छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय करने वाले मनोज सिन्हा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है.

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मोहनपुरा गांव में एक किसान परिवार में 1 जुलाई 1959 को जन्मे मनोज सिन्हा ने छात्र जीवन से ही सियासत में कदम रख दिया था. सिन्हा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के प्राथमिक विद्यालय से किया. इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए बीएचयू की ओर रुख किया. बनारस से ही उन्होंने आईआईटी की पढ़ाई की और यहीं से छात्र राजनीति में अपना कदम रखा. 1982 में बीएचयू छात्र संघ के अध्यक्ष भी निर्वाचित हुए. इंजीनियरिंग करने के बाद मनोज सिन्हा को कई नौकरी के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने तो राजनीति में अपना करियर बनाने का मकसद ठान लिया था.

मनोज सिन्हा ने छात्रसंघ का अध्यक्ष बनने के बाद पलटकर नहीं देखा. मनोज सिन्हा 1989 से 1996 तक भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रहे हैं. 1996 में वे पहली बार गाजीपुर सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे, पर 1998 का लोकसभा चुनाव हार गए. हालांकि, 13 महीने के बाद जब दोबारा 1999 में चुनाव हुआ तो दूसरी बार जीतकर संसद पहुंचे. इसके बाद करीब 15 साल तक चुनाव नहीं जीत सके.

मनोज सिन्हा ने सियासी बुलंदी नरेंद्र मोदी के केंद्रीय राजनीतिक में आने के बाद छूआ. 2014 लोकसभा चुनाव में मनोज सिन्हा तीसरी बार मोदी लहर पर सवार होकर संसद पहुंचे. मनोज सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री भी रहे. इस दौरान रेल मंत्रालय जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी संभाली, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में हार जाने के चलते सियासी परिदृश्य से पूरी तरह से गायब हो गए थे.

मनोज सिन्हा को अपने तीन दशक के राजनीतिक सफर में कई बार हार का भी सामना करना पड़ा, लेकिन हर बार के बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की है. 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद मनोज सिन्हा का नाम मुख्यमंत्री के प्रमुख दावेदारों में से एक था, लेकिन बाजी योगी आदित्यनाथ के हाथ लगी थी. अब उन्होंने उपराज्यपाल के पद के जरिए एक बार फिर जबरदस्त वापसी की है.

Previous Post

मिस इंडिया फाइनलिस्ट ऐसे बनी IAS, UPSC में पाई 93 रैंक,देखे वायरल तस्वीरे

Next Post

सड़कों पर सैलाब, गाड़ियों पर पेड़: मुंबई में बारिश के कहर की भयावह तस्वीरें

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सड़कों पर सैलाब, गाड़ियों पर पेड़: मुंबई में बारिश के कहर की भयावह तस्वीरें

सड़कों पर सैलाब, गाड़ियों पर पेड़: मुंबई में बारिश के कहर की भयावह तस्वीरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

जौनपुर एआरटीओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 50000 रुपये मांगने पर हंगामा

August 21, 2026
विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

August 21, 2026
जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

August 20, 2026
प्रो. अनिल राय को बरेली विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर शिक्षकों ने दी बधाई

प्रो. अनिल राय को बरेली विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर शिक्षकों ने दी बधाई

August 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

जौनपुर एआरटीओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 50000 रुपये मांगने पर हंगामा

August 21, 2026
विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

August 21, 2026
जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

August 20, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

जौनपुर एआरटीओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 50000 रुपये मांगने पर हंगामा

August 21, 2026
विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

August 21, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.