अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास को लेकर आज नरहरपुर बरसठी गांव देवी मंदिर पर पूरे गांव के सहयोग से एक सुंदरकांड और दी प्रज्वल एवं सिंपल दुबे का भक्ति संगीत भी रखा गया है

रामपुर बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को मंडल अध्यक्ष व ग्रामप्रधान ने भव्य राम मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन के अवसर पर कार्यकर्ताओं एव आने जाने वाले राहगीरो को मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।एवं दो दर्जन गांवों में दिये बांट कर लोगो को दिये जलाने के लिए प्रेरित किया।
जानकारी के अनुसार रामपुर बाजार स्थित बुधवार को भाजपा कार्यालय पर भव्य राम मंदिर शिलान्यास के अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर तथा जिले में लगे धारा 144 का ध्यान रखते हुए मंडल अध्यक्ष शरद उपाध्याय ग्राम प्रधान श्यामधर मिश्र समाजसेवीशंभू नाथ तिवारी रमेश दुबे ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आने जाने वाले राहगीरों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तत्पश्चात क्षेत्र के जीतापुर, रसवधिया, खेमापुर, परानपुर, नरसिंह दास पुर ,विजय गिर पोखरा ,मनापुर पचोली सहित दो दर्जन गांव में घर घर जाकर दीया और बाती बांटे और लोगों को घर पर दिए जलाने के लिए प्रेरित किया।तथा कहा की 500 वर्ष बाद आज यह शुभ अवसर हम लोगों को मिला है। जिसका हम लोगों को मिलजुल कर खुशी मनाना चाहिए।












