आपको सुनकर ताज्जुब लगेगा लेकिन यह एक हकीकत है की लंदन से एक बस चलती थी जो कोलकाता तक जाती थी इलाहाबाद चूकीं अंग्रेजों का प्रमुख स्थान था इसलिए यह यहां रुकते हुए जाती थी चित्र साभार
कब से कब तक चली यह बस सेवा – सिडनी की एक कंपनी अल्बर्ट टूर एंड ट्रेवल्स संचालित करती थी। यह बस सेवा 1950 से लेकर 1973 तक जारी रही।
कितने दिनों का होता था सफर – लंदन के विक्टोरिया कोच स्टेशन की हैं। इसमें यात्री ‘अल्बर्ट’ नाम की बस पर सवार हो रहे हैं। यह बस लंदन से कोलकाता (कोलकाता की अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन) के लिए चलती थी। लंदन से कोलकाता पहुंचने में इसे 45 दिनों का समय लगता था, तो जाहिर सी बात है कि यह बस कई जगहों पर रूक-रूक कर आती होगी क्योंकि इतनी लंबी दूरी को लगातार तय करना काफी मुश्किल है। यह बस लंदन से शुरू होकर बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, पश्चिम जर्मनी, यूगोस्लाविया, बुल्गारिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान और पश्चिम पाकिस्तान से होते हुए भारत पहुंचती थी।
किराया – एक तरफ का 145 पाउंड होता था जो कि उस समय के हिसाब से काफी मंहगा था। इस टिकट में किराए से लेकर बस का रूट, ठहरने का स्थान समेत कई सारी जानकारियां लिखी हुई हैं। लंदन से कोलकाता (कोलकाता के बाजारों के बारे में जानें) की यात्रा में 45 दिनों का समय लगता था और इसका किराया 85 पाउंड (8000 रु) था जिसे 1972 में बढ़ाकर 145 पाउंड (वर्तमान समय में 13,644 रुपये) कर दिया गया। बस के किराये में बस का किराया समेत नाश्ता, खाना और रास्ते के होटलों में रुकने का खर्चा भी शामिल हुआ करता था।
किन-किन शहरों से गुजरती थी – भारत में एंट्री करने के बाद यह बस दिल्ली, आगरा, इलाहाबाद, बनारस से होते हुए कोलकाता पहुंचती थी।
बस में मिलने वाली सुविधाएं – बस में यात्रियों के लिए स्लीपिंग बर्थ की सुविधा थी। बस में किताबें पढ़ने और बाहर का नजारा देखने के लिए एक खास बालकनी भी थी। इस बस सेवा में सैलून की सुविधा भी थी। साथ ही, लाउंज, फैन, हीटर, कालीन और रेडियो भी हुआ करते थे।
हवाई यात्रा की सुविधा – अल्बर्ट टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी यात्रियों को भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर बंद होने की स्थिति में पाकिस्तान से हवाई यात्रा के जरिए भारत लाने की सुविधा भी देता था और यह उसके टिकट पर लिखा हुआ है। इस ट्रेवल्स कंपनी ने लंदन और ब्रिटेन के बीच पद्रंह ऐसी लक्जरी यात्राएं भी करवाई।
कोलकाता से विदेश चलने वाली कुछ अन्य बस सेवाएं-
कोलकाता से विदेशी जगहों के लिए कुछ अन्य बस सेवाएं भी उपलब्ध हैं जिनमें कोलकाता से भूटान और कोलकाता से बांग्लादेश के बीच चलने वाली बसें शामिल हैं।
आपको बता दें उस दौर में सिर्फ लंदन और भारत के बीच ही लंबी बस यात्रा नहीं होती थी बल्कि लंदन से आस्ट्रेलिया के बीच भी लग्जरी बस सेवा चलती थी।
ये बस कोलकाता से लंदन 1950 के दशक में जाती थी।
साभार: Virendra Pathak Sir ( Senior Journlist)












