• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में ली आखिरी सांस

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 21, 2020
in Uttar Pradesh
0
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में ली आखिरी सांस
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

लखनऊ, 21 July, 2020
मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन का आज सुबह निधन हो गया. 85 वर्षीय लालजी टंडन बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे. लालजी टंडन के निधन की पुष्टि उनके बेटे और यूपी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन ने की. मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन का आज सुबह निधन हो गया. 85 वर्षीय लालजी टंडन बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था. लालजी टंडन के निधन की पुष्टि उनके बेटे और यूपी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन ने की. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि बाबूजी नहीं रहे.

देर रात ही लालजी टंडन की हालत फिर बिगड़ गई थी. गंभीर हालत में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. इसकी जानकारी लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने दी थी. डॉ. राकेश कपूर ने कहा था कि आज उनकी तबीयत ज्यादा गंभीर है. उन्हें फुल सपोर्ट पर रखा गया था. आज सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर उनका निधन हो गया.

11 जून को अस्पताल में भर्ती हुए थे लालजी टंडन

मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन को 11 जून को सांस लेने में परेशानी, बुखार और पेशाब में दिक्‍कत के कारण लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लालजी टंडन की तबीयत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही थी. इस वजह से उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्‍य प्रदेश का अतिरिक्‍त कार्यभार दिया गया था.

किडनी और लिवर फंक्शन में थी दिक्कत

लालजी टंडन का 13 जून को ऑपरेशन किया गया था. हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था. बीच में दो दिन बाई-पैप मशीन पर रहे. मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक, लालजी टंडन के किडनी फंक्शन में दिक्कत थी. ऐसे में डायलिसिस करनी पड़ रही थी. अब लिवर फंक्शन में भी दिक्कत शुरू हो गई थी.
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी थे लालजी टंडन

26 फरवरी 1958 को लखनऊ के चौक गांव में जन्मे लालजी टंडन की गिनती भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर नेताओं में होती है. वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी थे. लालजी टंडन कई बार विधानसभा सदस्य और विधान परिषद के सदस्य रहे. लालजी टंडन बीएसपी-बीजेपी गठबंधन और कल्याण सिंह सरकार में मंत्री भी रहे.

2009 में लखनऊ लोकसभा सीट से जीते थे चुनाव

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत खराब हो जाने के बाद लालजी टंडन को 2009 में लखनऊ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया. उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी को 40 हजार वोटों से हराया था. 23 अगस्त 2018 को लालजी टंडन बिहार के राज्यपाल बने. इसके बाद 29 जुलाई 2019 को उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था.

Previous Post

रामेश्वरम है भगवान शिव का 11 वां ज्योतिर्लिंग, श्रीराम ने की थी पूजा

Next Post

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में की खुदकुशी की कोशिश

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में की खुदकुशी की कोशिश

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में की खुदकुशी की कोशिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

August 20, 2026
प्रो. अनिल राय को बरेली विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर शिक्षकों ने दी बधाई

प्रो. अनिल राय को बरेली विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर शिक्षकों ने दी बधाई

August 19, 2026
शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

August 16, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

August 20, 2026
प्रो. अनिल राय को बरेली विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर शिक्षकों ने दी बधाई

प्रो. अनिल राय को बरेली विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर शिक्षकों ने दी बधाई

August 19, 2026
शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

August 20, 2026
प्रो. अनिल राय को बरेली विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर शिक्षकों ने दी बधाई

प्रो. अनिल राय को बरेली विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर शिक्षकों ने दी बधाई

August 19, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.