• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

चुनाव कार्यकर्ताओ के बल पर जीता जाता है: सुनील बंसल

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 17, 2020
in Jaunpur, Uttar Pradesh
0
चुनाव कार्यकर्ताओ के बल पर जीता जाता है: सुनील बंसल
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को बनाया गया मल्हनी विधान सभा का प्रभारी

Sankalp savera चुनाव कभी भी जाति के आधार पर या दबंगई के आधार पर चुनाव नही लड़ा जाता है बल्कि कार्यकर्ताओ के बल पर लड़ा जाता है अगर हमारा बूथ मजबूत रहेगा तो मल्हनी का चुनाव हम जीतेगे उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुनील बंसल जी ने मल्हनी विधान सभा के वर्चुअल सम्मेलन में कहा उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के इस महामारी में कार्यकर्ता मास्क लगाकर ही निकले उन्होंने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता के बल पर ही चुनाव लड़ा और जीता जाता है। उन्होंने आगे कहा कि 24 जुलाई से 31 जुलाई तक बूथ सत्यापन कराना है जिसको सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्ष मिलकर बूथ का सत्यापन करेंगे हमारी बूथ समिति 21 की है जो पूरी होनी चाहिये। उसके बाद 31 जुलाई से 15 अगस्त तक मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारी और जिला अध्यक्ष मिलकर सत्यापन करेंगे कार्यकर्ता उज्ज्वला योजना के लाभार्थी की सूची, प्रधानमंत्री आवास की सूची अपने साथ लेकर चले और उनसे घर घर जाकर मिले, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बहुत स्वाभिमानी कार्यकर्ता है परन्तु जब जरूरत पड़ी तो कोरोना महामारी के समय ग़रीबो, मजदूरों के पैर में चप्पल पहनाने का कार्य किया, श्री बंसल जी ने कहा कि इस कोरोना काल के विपरीत परिस्थिति में IT टीम की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है 50-50 परसेंट का कार्य होगा 50 परसेंट कार्यकर्ता घर जाकर कार्य करेंगे तो 50 परसेंट का कार्य तो IT की टीम कार्य करेगी। उन्होंने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना नए प्रकार के विकास का मॉडल है, वर्चुअल सम्मेलन कार्यक्रम में उन्होंने चुनौती को अवसर में बदलने का आह्वान किया। आत्मनिर्भर भारत निर्माण में जितनी भागीदारी शहरों की है, उतनी ही गांवों की भी है। हम बदलाव के दौर में हैं इस दौर में हम मिलकर सक्रिय सिपाही की भूमिका में काम करेंगे तो आत्मनिर्भर बनने की गति कई गुना बढ़ जाएगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कोरोना काल में बड़ी भूमिका रही है, जब सपा, बसपा, कांग्रेस के नेता लोग घर मे बैठकर ट्वीट कर रहे थे तब अपने जीवन को संकट में डालकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में साढ़े चार करोड़ लोगों को भोजन, 45 लाख से ज्यादा लोगों को राशन तथा 90 लाख से अधिक मास्क का वितरण करने का काम किया है। श्री सुनील बंसल जी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक को मल्हनी विधान सभा का प्रभारी बनाया गया है और उनके ही देखरेख में चुनाव लड़ा जायेगा, इस अवसर पर सम्मेलन में प्रदेश मंत्री संजय गिरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह रघुवंशी, मल्हनी के पूर्व प्रत्याशी सतीश सिंह आदि जुड़े रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह करते हुये अपने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन और आभार व्यक्त किये, कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने की।

Previous Post

मुंगराबादशाहपुर नगर को आदर्श नगर बनने तक विकास का क्रम चलता रहेगा : शिव गोविन्द साहू

Next Post

आत्मनिर्भर भारत की सोच के साथ महिलाओं ने शुरू किया शुद्ध-देशी उत्पाद:माया टंडन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
आत्मनिर्भर भारत की सोच के साथ महिलाओं ने शुरू किया शुद्ध-देशी उत्पाद:माया टंडन

आत्मनिर्भर भारत की सोच के साथ महिलाओं ने शुरू किया शुद्ध-देशी उत्पाद:माया टंडन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.