• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

सवालों के घेरे में विकास दुबे का एनकाउंटर, उज्जैन के ASP ने कहा था- हो सकता है विकास कानपुर पहुंचे ही नहीं?

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 11, 2020
in Uttar Pradesh
0
सवालों के घेरे में विकास दुबे का एनकाउंटर, उज्जैन के ASP ने कहा था- हो सकता है विकास कानपुर पहुंचे ही नहीं?
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मार गिराए जाने के बाद शाम को भैरवा घाट पर गैंगस्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया. विकास के एनकाउंटर सवालों के घेरे में आ गया है.

SANKALP SAVERA नई दिल्ली: गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से कानपुर लाते वक्त शुक्रवार को एनकाउंटर में मारा गया, लेकिन इस एनकाउंटर पर कई सवाल उठ रहे हैं. मामले में उज्जैन के एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी का वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में एडिशनल एसपी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हो सकता है विकास कानपुर पहुंचे ही नहीं. मामले में सियासत भी तेज है. समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर सबूत मिटाने का आरोप लगाया है, वहीं बीएसपी और कांग्रेस ने न्यायिक जांच की मांग की है. इस आरोप पर बीजेपी ने कहा है कि विकास दुबे का रिश्ता समाजवादी पार्टी से था.

प्रियंका गांधी ने कहा- न्यायिक जांच करानी चाहिए

प्रियंका गांधी ने कहा है कि उप्र की कानून-व्यवस्था बदतर हो चुकी है. राजनेता-अपराधी गठजोड़ प्रदेश पर हावी है. कानपुर कांड में इस गठजोड़ की सांठगांठ खुलकर सामने आई. कौन-कौन लोग इस तरह के अपराधी की परवरिश में शामिल हैं- ये सच सामने आना चाहिए.सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से पूरे कांड की न्यायिक जांच करानी चाहिए.

दिग्विजय सिंह ने भी रखी अपनी बात

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मैं प्रियंका जी से पूर्णतः सहमत हूं. उत्तर प्रदेश की सरकार न्यायिक जांच नहीं करायेगी कॉंग्रेस पार्टी को उच्चतम न्यायालय में तत्काल न्यायिक जांच के लिए पीआईएल दाखिल कर देना चाहिए. टर्म ऑफ रिफरेंस तय करने के लिए एआईसीसी के लीगल डिपार्टमेंट को ज़िम्मेदारी देना चाहिए.

राहुल गांधी ने कहा- कई जवाबों से अच्छी है ख़ामोशी उसकी

राहुल गांधी ने विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि कई जवाबों से अच्छी है ख़ामोशी उसकी न जाने कितने सवालों की आबरू रख ली.

अखिलेश यादव बोले- कार पलटकर सरकार को पलटने से बचाया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुये यूपी सरकार को घेरा है. सपा मुखिया ने ट्वीट कर कहा कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है बल्कि राज खुलने से सरकार पलटने से बच गई है.

मायावती बोलीं- निष्पक्ष जांच होनी चाहिए
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘कानपुर पुलिस हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी दुर्दान्त विकास दुबे को मध्यप्रदेश से कानपुर लाते समय आज पुलिस की गाड़ी के पलटने और उसके भागने पर यूपी पुलिस द्वारा उसे मार गिराए जाने आदि के समस्त मामलों की माननीय उच्चतम न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.’

आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने जताई थी एनकाउंटर की आशंका
यही नहीं यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट के जरिये विकास दुबे के एनकाउंटर की आशंका जताई थी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि विकास दूबे का सरेंडर हो गया. हो सकता है कल वह UP पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश करे, मारा जाये. इस तरह विकास दूबे चैप्टर क्लोज हो जायेगा, किन्तु मेरी निगाह में असल जरुरत इस कांड से सामने आई UP पुलिस के अन्दर की गंदगी को ईमानदारी से देखते हुए उसपर निष्पक्ष/कठोर कार्यवाही करना है.

यूपी एसटीएफ ने कही ये बात
यूपी एसटीएफ ने बयान किया है. बयान के अनुसार गाय भैसों का एक झुंड सामने आ गया था, जिससे हादसा हुआ. इसका फायदा उठाकर विकास हथियार छीनकर भागने लगा, पुलिस ने विकास दुबे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फायरिंग करता रहा. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें विकास को गोली लगी और अस्पताल ले जाने पर उस मृत घोषित कर दिया गया.

विकास की पत्नी ने कहा- हां, उसके साथ ऐसा ही होना था
गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ने कहा है कि उसके पति ने गलत किया था और उसके साथ यही होना था. दुबे के अंतिम संस्कार के वक्त उसकी पत्नी रिचा ने मीडिया कर्मियों से काफी नाराजगी से बात की. उसने एक सवाल पर कहा “हां, हां, हां, विकास ने गलत किया था और उसके साथ यही होना था.” रिचा ने दुबे का अंतिम संस्कार कवर करने आए मीडिया कर्मियों पर गुस्सा उतारा और उन्हें वहां से चले जाने को कहा. उसने दुबे की मुठभेड़ में मौत के लिए मीडिया को जिम्मेदार बताया.

एडीजी प्रशांत कुमार ने क्या कहा

गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर मामले पर उत्तर प्रदेश में कानपुर पुलिस के एडीजी प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने विकास दुबे के एनकाउंटर की पूरी कहानी बताई. उन्होंने कहा, पहले विकास दुबे से सरेंडर करने के लिए कहा गया था लेकिन उसने पुलिसवालों को जान मारने की नियत से फायरिंग की. जिसके बाद बचाव में पुलिस ने उसपर गोली चलाई.

एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा, मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा विकास दुबे को गिरफ्तार किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश एसटीएफ पुलिस उसे कानपुर लगा रही थी. कानपुर पहुंचने से पहले पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई. दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस दौरान विकास दुबे ने घायल पुलिसवालों की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की. पुलिस टीम ने उसे घेरकर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया. लेकिन वह नहीं माना और जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें वह घायल हो गया. उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए, एसटीएफ के दो कर्मी घायल हुए.

बिकरू गांव के लोगों ने बांटी मिठाई, कहा- आतंक के युग का अंत हुआ

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद कानपुर के बिकरू गांव के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई बांटी. उनका कहना है कि पूरा इलाका आज बहुत खुश हैं. गांव के लोकल लोगों ने कहा कि वे ऐसा महसूस कर रहे हैं कि वे आजाद है. ये आतंक के युग का अंत है.

बिकरू गांव में तलाशी अभियान के दौरान बरामद हुए 7 हथगोले

शुक्रवार को बम निरोधक दस्ता बिकरू गांव पहुँचा, तलाशी अभियान के दौरान 7 हथगोले बरामद हुए. बम निरोधक दस्ते ने पूरे बिकरू गांव में घूम घूम कर तलाशी की. पुलिस को लगता है कि और भी बम या हथियार बरामद हो सकते हैं. उनके साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे. एक बार फिर से विकास दुबे के घर की तलाशी ली गई और कमरों को खंगाला गया.

बिकरु गांव में पुलिस की टीम पहुंची और लाउडस्पीकर से बताया गया कि जिस भी शख्स को 2 तारीख की घटना के बारे में जो पुलिस के हथियार लूटे गए थे उसके बारे में अगर कोई जानकारी है तो पुलिस को बताए जानकारी है और अगर नही बताया गया तो करवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि कानपुर देहात के चौबेपुर थाना क्षेत्र में बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जबरदस्त हमला करते हुये विकास और उसके गैंग ने आठ पुलिसकर्मियों को मार दिया था. इस घटना के बाद से विकास दुबे को यूपी एसटीएफ की टीम समेत तमाम अन्य राज्यों को भी अलर्ट कर दिया गया था.News By ABP news

Previous Post

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 4000 रन और 150 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने बेन स्टोक्स

Next Post

सुशांत Singh ‘दिल बेचारा’ के पहले गाने को, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया VIDEO

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सुशांत Singh ‘दिल बेचारा’ के पहले गाने को, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया VIDEO

सुशांत Singh 'दिल बेचारा' के पहले गाने को, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बच्चे देश के भविष्य उनके पढ़ाई के साथ लापरवाही न करें शिक्षक : राकेश अहिर

बच्चे देश के भविष्य उनके पढ़ाई के साथ लापरवाही न करें शिक्षक : राकेश अहिर

July 15, 2026
डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

July 14, 2026
मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 13, 2026
कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
बच्चे देश के भविष्य उनके पढ़ाई के साथ लापरवाही न करें शिक्षक : राकेश अहिर

बच्चे देश के भविष्य उनके पढ़ाई के साथ लापरवाही न करें शिक्षक : राकेश अहिर

July 15, 2026
डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

July 14, 2026
मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 13, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

बच्चे देश के भविष्य उनके पढ़ाई के साथ लापरवाही न करें शिक्षक : राकेश अहिर

बच्चे देश के भविष्य उनके पढ़ाई के साथ लापरवाही न करें शिक्षक : राकेश अहिर

July 15, 2026
डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

July 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.