हलासन शरीर को ऊर्जावान बनाने के साथ शरीर को आराम देने वाला आसन है। इसके अभ्यास से शरीर में न सिर्फ स्ट्रेच मिलता है बल्कि रीढ़ की हड्डी को भी आराम मिलता है। यह मसल्स को भी आराम पहुंचाने के साथ ही पीठ, गर्दन और कंधों के दर्द को कम करने में भी मदद करता है।


यह आसन भी शरीर में रक्तसंचार को बेहतर करता है। यह दिल के ब्लॉकेज़ को भी खोलने, वहीं दिमाग को शांत करने और तनाव कम करने में मदद करता है। सेतुबंधासन लगाएं और इस अवस्था में करीब 30 सेकंड तक रुकें। इसे लगभग तीन बार दोहराएं।

उत्थित त्रिकोणासन न सिर्फ रीढ़ की हड्डी को खोलने में बल्कि एंग्ज़ायटी को दूर करने में भी मदद करता है। इसे करने के लिए एकदम सीधे खड़े हो जाएं। पैरों में गैप बनाएं। अब दाएं हाथ को ज़मीन पर रखते हुए बाएं हाथ को एकदम सीधा रखने का प्रयास करें। इस अवस्था में 30 सेकंड तक रुकें। ठीक दूसरे हाथ से भी करने का प्रयास जारी रखें।












