जौनपुर। जिले के एक विधायक एवं पूर्व मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। जिसके बाद जिले में हड़कम्प मच गया। वह पूर्व मंत्री व विधायक पारसनाथ यादव की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए थे। इसके बाद वह अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पत्रकारवार्ता में भी शामिल हुए थे।
गौरतलब हो कि विधायक एवं पूर्व मंत्री की तबियत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। इसी दौरान उनकी पार्टी के दिग्गज नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक पारसनाथ यादव का निधन हो गया। जिसमें वह शामिल हुए। अगले दिन वह प्रदेश अध्यक्ष की पत्रकारवार्ता में भी शामिल हुए। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिलेभर में हड़कम्प मच गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों, पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों में भी कोरोना को लेकर भय सताने लगा है।