जौनपुर: जनपद के लाइन बाजार क्षेत्र की एक फोटोस्टेट दुकान में झेराक्स निकालने गई पुलिस ने पैसा मांगने पर पहले तो दुकानदार की पिटाई कर दी। बाद में उस दुकानदार के ही खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर दिया।इस घटना की खबर लगते ही वरिष्ठ समाजसेवी व जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना को निंदनीय बताया। अशोक सिंह ने कहा कि यह बर्बरता बर्दाश्त नहीं है। किसी भी परिवार को इस तरह उत्पीड़न करने का मतलब अराजकता है। पुलिस को मुफ्त में काम करवाने का ना तो कोई हक है और नाही यह बर्दाश्त किया जायेगा। पीड़ित परिवार को पूरा न्याय पाने का हक है। सिंह नेआश्वासन दिया कि इसके लिए वह कप्तान, डीएम, एडीजी और डीजी तक जाएंगे लेकिन हर हाल में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएंगे।अशोक सिंह ने मांग की कि दुकानदार विनोद सिंह और उनके परिवार पर दर्ज एफआईआर तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाना चाहिए। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।