• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

कोरोना संकट में मानवीय मूल्यो की आवश्यकता:डॉ भावना शर्मा

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 4, 2020
in Desh-Videsh, Life Style
0
कोरोना संकट में मानवीय मूल्यो की आवश्यकता:डॉ भावना शर्मा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

राजस्थान: दो गज दूरी की बात हुई थी पर वह दूरी भौतिक दूरी की बात थी, शारीरिक दूरी की बात थी, मानसिक दूरी के लिए किसने कहा था मेरे भारतवर्ष के महामहिमों… आखिर अंतस की दूरी क्यों बना कर दुबके जा रहे हो। आज मन में नमी सी सुलग रही है, आज आंखों से धुंआ सा भी टपक रहा है, सबके चेहरे की लाचारी भी देख लो हर व्यक्ति कोने में दुबक सा रहा है। आज व्यक्ति विशेष प्रकार के अवसाद को ओढ़े कभी कहीं और कभी कहीं वाट्सप फोन से अपने लोगों को संपर्क करने की कोशिश कर रहा है पर हर व्यक्ति अपने स्तर के व्यक्ति की या ऊंचे दर्जे के व्यक्ति की कुशलक्षेम पुछ कर परिपाटी निभा रहा है और कोई भी व्यक्ति अपने से निम्न व्यक्ति के हालचाल पुछने की पहल नहीं कर पा रहा है और हर कड़ी का यही पैमाना है कि स्तर देख कर सवाल जवाब दिए जा रहे हैं। जाने क्यों इंसान इस भयावह परिस्थितियों में भी इंसानियत को उपेक्षित कर रहा हैं या चेहरों को देख कर रश्म अदायगी कर रहा है । जाने क्यूँ इंसान भूल जाता है कि व्यक्ति छोटे बड़े नहीं होते, हर एक का अपना अस्तित्व होता है। तलवार की जगह तलवार और सूई की जगह सूई काम आती है। सामाजिक सरोकार क्यो नही निभा पा रहे हैं। आज रोटी बांटने वाले बहुत है पर मानसिक संताप बांटने का समय किसी के पास नहीं। जरूरतमंद केवल अर्थ के ही जरूरतमंद नहीं है वे जरूरतमंद है लोगों से अपनी समस्याओं को सांझा करने के लिए, वे जरूरतमंद है इस अनचाहे अवसाद से बाहर निकलने के लिए, वे भविष्य के प्रति आतंकित भी हो सकते है…. आज ढूंढ रहे हैं अपने अगल-बगल मे कि कोई तो हो द्रोणाचार्य कि एकलव्य को सही राह दिखादे। केवल भूख का निवारण ही समस्या नहीं है। कोरोना बीते जमाने की बात हो जाएगी पर कुछ दंश ऐसे भी दे जाएगी कि जिससे लोगों को उबरने मे वक्त लगे। उदाहरणार्थ किसी व्यक्ति के आटे की कमी तो नहीं पर अचानक से घर मे किसी व्यक्ति विशेष के शुगर ही डाउन हो गई तो आपका निजी डाक्टर जो हमेशा आपके लिए खड़े होने का दंभ भरता था वो फोन उठाने से इंकार कर दे तो आप उसकी मानसिक शारीरिक भरपायी नहीं कर पाएंगे पर ऐसे विपरीत हालात में कोई निस्वार्थ भाव में आपके लिए आ जाए आप उसे भगवान से कम नहीं पाएंगे और अगर आप ऐसी परिस्थितियों से किसी को निकालने की कोशिश कर पाते हैं, बेशक आप भामाशाह की गिनती में न आए पर किसी की जिंदगी बचाने का श्रेय तो ले पाएंगे। एक दुसरे परिदृश्य पर भी विचारे कि आपका कोई वयोवृद्ध रिश्तेदार कही किसी क्षेत्र में फंस जाए पर आप ये सोच रहे हैं कि कौन मुसीबत में पड़े तो क्या मानवीय मूल्यों का क्षरण नहीं है और यदि आप सब प्रकिया से परिचित हैं और आप उसे सही राह दिखा दे तो बेशक आप भामाशाहो मे नही गिने जाओ पर आप मानवीय मूल्यों की नीवं तो बन सकते हैं। एक तीसरा परिदृश्य भी कई बार कई रूप में सामने आ जाता है कि … आपका बच्चा अचानक से बीमार हो जाए और न समझ में आए कि वह ऐसे हालात में क्या करे या क्या न करें तो आप उसे यथास्थिति पर भी छोड़ सकते हैं या एक छोटा सा मार्गदर्शन देकर आप किसी की जिंदगी बचाने का पुण्य भी ले सकते हैं। बेशक तब भी आप भामाशाहो के रूप में नहीं जाने जाओ पर एक अच्छे इंसान की मिशाल माने जाओगे। आज न जाने कैसे कैसे हालात है और हम शारीरिक ही नहीं मानसिक दूरी भी बना चुके हैं। आज आप सोशल मीडिया मे सभी बड़े बड़े लोगों के हाल चाल पुछ रहे पर आप अपने पड़ोसियों के, घर के, निकटवर्ती लोगों के हालचाल पुछने का समय नहीं निकाल पा रहे हैं, अगर उनके हालचाल पुछ लेते हैं तो शायद जिंदगी की कोई रवानगी मिले। वसुधैव कुटुंबकम की धरा के वाशिंदों आज एक कोशिश मानवीय मूल्यों के लिए भी करो। आप अपने सभी लोगों की सहायता नही कर पाए पर उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश जरूर करो। निकला हुआ वक्त कातिल होता है आज अगर आप किसी को साथ देते हैं तो यकीन माने कि हर दिन पूर्णिमा होगा और हर माह रमजान। खुशियां बांटने के लिए केवल अर्थ ही काफी नहीं होता… जज्बातों का भी महत्व होता है। यकीन मानो दोस्तों… एक पहल करके देखो तो सही…. पूरी दुनिया की खुशी आपके कदमों मे आ जाएगी। राजकीय प्रशासकीय सम्मान का दावा मै नहीं करती पर ईश्वरीय सम्मान के सच्चे अधिकारी आप होंगे, इसमें कोई दौराय नहीं।

डॉ भावना शर्मा
झुंझुनूं
Bsharma.jjn@gmail.com

Previous Post

जौनपुर के सरायख्वाजा में युवक मिला करोना संक्रमित ?

Next Post

जौनपुर में बकरी चराने के विवाद में मारपीट एक कि मौत

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर में बकरी चराने के विवाद में मारपीट एक कि मौत

जौनपुर में बकरी चराने के विवाद में मारपीट एक कि मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

March 15, 2026
पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

March 15, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.