थानागद्दी (जौनपुर)
वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर आम जनमानस को सजग करने वाले देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारो का केराकत तहसील के थानागद्दी बाजार में सोमवार के दोपहर में समाजसेवियों व्यपारियो व भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्मान किया गया।
मछलीशहर जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में थानागद्दी पुरानी बाजार में थानागद्दी के पत्रकरो का पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। शारारिक दूरी का ख्याल करते हुए पत्रकारो को मुंह बांधने के लिये एक एक भगवा गमछा भी दिया गया। एकत्रित हुए समजसेवियो व नेताओ ने पुष्पवर्षा कर हौसला अफजाई किया।जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना के कहर से पूरा विश्व लॉक डाउन में अपने घरों में बैठ कर समाचार पत्र व चैनल के माध्यम से जानकारी ले रहे है। जो कार्य हमारे वीर निर्भीक पत्रकार साथी अपनी जान जोखिम में डालकर समाचार का संकलन कर हम सभी आमजन तक पहुँचा रहे है।
पत्रकारो में पत्रकार संघ अध्यक्ष केराकत अमित सिंह,मुरली पाल, ज्ञान प्रकाश पांडेय,डॉ दिनेश सिंह,राजीव पांडेय,राजेश मिश्रा ,पंकज मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा,अच्छे लाल यादव,गुलजार अली,प्रवीण चतुर्वेदी, का सम्मान किया गया।
सम्मान करने वालो में मंडल अध्यक्ष रामसमुझ निषाद,व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरबल गुप्ता,डाक्टर माधवानंद शुक्ला, रमेश सिंह सैनिक, आदर्श चौबे,हरिराम पाल, संतोष पाठक, अजय,अमित सदन गुप्ता आदि रहे।