लाकडाउन में कोई परिवार भूखा न सोए इसलिए लगातार 33वें दिन पूरे जनपद में भ्रमण कर जरूरतमंद लोगो को राहत सामग्री (राशन) पहुंचाने में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू के साथ फरिश्ते बनकर जुटे है कार्यकर्ता
जौनपुर !
क्या आपने खाना खा लिया है, नहीं तो ये लो..। आप के घर राशन है, नहीं तो यह लो..! यह फिल्म का डायलॉग या किसी कविता की पंक्ति नहीं। लाकडाउन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में पूर्व सांसद धनंजय सिंह व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशू टीम के कार्यकर्ताओं की यह आवाज आज जनपद के कोने- कोने में गूंज रही है। शहर का मुहल्ला हो या गांव की झोपड़ी। जरूरतमंद परिवारो के दरवाजे पर बृजेश सिंह प्रिंशू , उनके प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह, नवीन सिंह, देवेंद्र तिवारी सहित जिले के हर तहसील व हर ब्लाक में उनके कार्यकर्ता जाकर राहत सामग्री वितरित कर रहे है। उनके साथ विभाग प्रचारक संतोष जी जिला प्रचारक डॉक्टर सुरेश जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश सिंह, संतोष गुप्ता, मुन्ना ,अभिषेक, लकी आदि लोग न सिर्फ सहयोग में लगे है बल्कि उनके रुहट्टा स्थित उनके मकान से फोन से जरुरतमंद लोगो की सूची मांगकर राहत सामग्री भेजा जा रहा है। उनके कार्यकर्ता सुबह से लेकर रात तक विभिन्न जगहों पर लोगों को राशन, भोजन, पानी, चाय, जूस, बिस्किट आदि बांट रहे हैं। कोई भी भूखा पेट न सोए इसी उद्देश्य के साथ ये लोग दिन रात शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन इलाके में रहने वाले भिखारियों, साधु-संतों एवं गरीब परिवारों के लिए सुबह-शाम भोजन की व्यवस्था कर रहे है। नवीन सिंह ने बताया कि जरूरतमंद लोगोो के मदद हेतु टीम बनाया गया है। कार्यकर्ता सेनिटाइजर, मास्क, साबुन भी दे रहे है।