सिकरारा : कोरोना में लॉकडाउन के दौरान आम लोगों खासकर गरीब व मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुश्किल के इस दौर में कोई भूखा न सोए इसी क्रम में रविवार को पूर्व सांसद कृष्ण प्रताप सिंह ने सिकरारा ब्लाक में सड़क किनारे डेरा डाले लगभग पचास से अधिक जरूरतमंद परिवारो को अनाज व अन्य घरेलू सामान वितरित किया।
दिन में नौ बजे खाद्यान्न का पैकेट लेकर वे सबसे पहले गुदरीगंज बाजार के समीप जौनपुर- प्रयागराज मार्ग पर सड़क किनारे रहकर जीवन यापन करने वाले बांसफोड़ बस्ती के लोगो को अनाज वितरित किया। वहा से वो लाला बाजार पहुंचे वहां भी बांसफोड़ परिवार को राशन बांटा। उसके बाद वे सीधा सिकरारा बाजार व चौराहा पर सड़क किनारे रहने वाले बांसफोड़ो के परिजनों को राहत सामग्री का पैकेट उपलब्ध कराया। बांसफोड़ो ने पूर्व सांसद से बताया कि राशन कार्ड नही है फिर भी थाना प्रभारी द्वारा रोज ही भोजन का पैकेट व प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से राशन भी उपलब्ध करा रहे है। राशन वितरण के दौरान शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखा गया। उन्होंने बताया कि लोगो को मास्क व सैनिटाइजर भी बांटा जा रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि देश में ऐसी भयावह स्थिति आज तक नहीं हुई थी। ऐसी विषम परिस्थिति में गरीबों व असहायों की सेवा करना ही उनका एक मात्र लक्ष्य है। गरीबों तक राहत सामग्री पहुंचाने के अलावा जो मजदूर लॉकडाउन के दौरान मुंबई, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, बंगाल समेत अन्य राज्य में फंसे हैं उन्हें चिह्नित करके उनकी भी मदद की जा रही है। इस त्रासदी में क्षेत्र का एक भी गरीब भूखा नहीं रहे, इसके लिये अभियान के तहत काम किया जा रहा है। उनके साथ सिकरारा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, विनोद तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपुल कुमार सिंह, डा. विवेक शर्मा, सर्वेश उपाध्याय, दिनेश कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश प्रकाश सिंह भी मौजूद थे।