बैंड बाजे के साथ सैकड़ो महिलाएं हुई शामिल, कंधे पर उठाई साई पालकी, पुरे नगर का किया भ्रमण
मछलीशहर। नगर के साई भक्तों द्वारा नगर में साई बाबा पालकी स्वरूप झाँकी निकाली गई। झाँकी में सैकड़ो महिलाएं कंधे पर साई की पालकी उठा कर पूरे नगर का भ्रमण किया।
नगर के पूरादोषी स्थित साई मंदिर से सुजानगंज चौराहा, मुंगरा बादशाहपुर चौराहा, जंघई चौराहा, शादिगंज, महतवाना, सराय, मंगल बाजार, सब्जी मंडी, तहसील, चुंगी चौराहा, रोडवेज, मौर्य नगर, बरईपार चौराहा होते हुए सुजानगंज चौराहे तक साई बाबा पालकी की झाँकी निकाली गई। झाँकी के आगे आगे बैड बाजा के साथ साई बाबा की तस्वीर और पीछे उनकी पालकी उठाए सैकड़ों महिला पुरुष भी शामिल हुए। झाँकी शुरू होने से लेकर अंत तक पूरा नगर साई बाबा के जयकारे से गूंज उठा। इस दौरान पालकी के पीछे स्थित सैकड़ो महिलाए साई बाबा के भक्ति गीत गाये जा रही थी। पुरे नगर में भक्ति मय वातावरण बन गया था। पालकी जुलुस में दिनेश भोज्यवाल, शंकर लाल पटवा, रमेश उमर, पप्पू जायसवाल सहित सैकड़ो साईं भक्त मौजूद रहे।