शिक्षित व्यक्ति से समाज को सशक्त बनाते है- एमएलसी बृजेश सिंह
जौनपुर राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज सिरसी का वार्षिकोत्सव बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर उपस्थिति लोगों के मन को मोह लिया।
मुख्यअतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह (प्रिंसु) ने संस्थापक स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद माँ सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की।
मुख्य अतिथि पूर्व सासंद धनंजय सिंह ने बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रम का सराहना किया। पूर्व सांसद ने संस्थापक स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के व्यक्तिव पर प्रकाश डालते हुये कहाँ विद्यालय के इस मंदिर की स्थापना हेतु बहुत हि परिश्रम किया। उन्होंने खेल के बढ़ावा पर विचार देते हुये कहाँ की यहाँ प्रतिभा की कमी नही,बच्चो को इसकी तैयारी कराई जाए। विशिष्ट अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह ने कहाँ की शिक्षा नई सोच और हर पल कुछ नया करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि शिक्षित व्यक्ति परिवार और समाज को सशक्त बनाते है। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि शिक्षा जगत में बहुत बदलाव आया है। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुआ कहाँ की जिस किसी भी छात्र को पढ़ाई के लिये पैसा उसका रुकावट नही बनेगा। पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय एवं लोकगीत गायक रवीन्द्र सिंह ज्योती ने अपने विचार व्यक्त किये।
छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती बन्दना,स्वागत गीत, कौवाली, कथक नृत्य, देशभक्ति गीत,भजन, लोकगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो को देर शाम तक बांधे रखा। शिक्षक सुरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी आगमन पर स्वागत गीत गाकर लोगों के दिल जीत लिए। विद्यालय के प्रबंधक डा.विनय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य डा.राकेश सिंह ने वर्षभर की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। विद्यालय के संरक्षक हरीनारायण सिंह द्वारा अतिथियों को स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्षता शिक्षक बाँकेलाल यादव व संचालन डॉ.अरविन्द सिंह ने किया।कार्यक्रम में शिक्षक नेता रवीन्द्र बहादुर सिंह, शोभनाथ सिंह लवकुश सिंह,शिवकुमार,दिनानाथ तिवारी,अखिलेश तिवारी,इन्द्रजीत सिंह,विजय जायसवाल,अनिल सिंह,अखंड प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे