विद्यालय प्रबंधन ने किया सम्मानित गभिरन (जौनपुर) सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टीनरेन्द्रपुर, ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। जिसका प्रमाण है कि यहाँ का पांचवी कक्षा का छात्र इन्टर नेशनल साइंस ओलंपियार्ड में जोनल स्तर पर 17 वीं रैंक हासिल कर नाम रोशन किया है। जिसे रविवार को प्रबंधक संजय सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
यूपी और उत्तराखंड में एक साथ आयोजित की जाने वाली साइंस ओलंपियार्ड की सामान्य ज्ञान आधारित परीक्षा मे स्थानीय गांव निवासी व विद्यालय के कक्षा पाँच का छात्र प्रखर बरनवाल ने प्रतिभाग किया था। हाल में जारी किए गये परिणाम में उसे जोनल स्तर पर 17वीं और इंटरनेशनल स्तर पर 230 वीं रैंक प्राप्त हुई है। प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि छात्र प्रखर भले ही गांव से है। वह विद्यालय के हास्टल में रहकर पढ़ाई करता है। यहां रहने वाले छात्रों को निश्शुल्क ट्यूशन सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा छात्रो में आगे बढ़ने की स्पर्धा जागृत करने के लिए समय समय पर प्रतियोगी परीक्षाएं भी करायी जाती रहती है। जिसका सकारात्मक परिणाम दिखाई आना शुरू हो गया है।












