पोषण अभियान तथा एनीमिया मुक्त भारत के अन्तर्गत किशोरी पोषण एवं स्वस्थ शिक्षा सत्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय हीरापुर विकासखण्ड सिरकोनी में आयोजित किया गया।
जिसके अन्तर्गत किशोरियों से बातचीत की गई तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी सिरकोनी मनोज वर्मा द्वारा एनिमीया होने के कारण एवं उनसे बचाव और आयरन के स्रोत के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने प्रश्नावली के माध्यम से एनीमिया, मासिक धर्म, आयरन इत्यादि के बारे में बताते हुए आयरन के प्राकृतिक स्रोत्रो के बारे में बताया गया, जिसमें पालक, बथुआ, मेथी, मूली, सहजन, गुड, चना, मूंगफली इत्यादि से मिलने के बारे में बताया। मण्डल कोऑर्डिनेटर आलोक द्विवेदी द्वारा आयोडीन नमक के उपयोग की जानकारी दी गई। स्वच्छ भारत प्रेरक टाटा ट्रस्ट वैशाली पांडेय ने किशोरियों को मासिक धर्म प्रबंधन एवं साफ सफाई पर विस्तार से चर्चा की। महिला शक्ति केंद्र की डिस्टिक कोऑर्डिनेटर प्रतिभा सिंह द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डिस्टिक कोऑर्डिनेटर बबिता द्वारा बच्चियों को बाल विवाह, बाल जन्म दर असमानता एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी दी गई। बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय द्वारा बच्चियों को बाल हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090 एवं 112 इमरजेंसी के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में 149 बच्चियों ने प्रतिभाग किया, जो 10 वर्ष से 18 वर्ष की थी, जिसमें विद्यालय में पढ़ने वाली और ड्रॉप आउट छात्रा भी सम्मिलित रही। कार्यशाला में मुख्य सेविका राधा देवी, आंगनवाडी कार्यकर्ता नीता यादव, संतोष कुमारी, अभीराजी, कमला देवी, प्रधानाध्यापक राजकुमार, सहायक अध्यापक रमेश चंद्र यादव, विनय उपाध्याय, अनुदेशक विनय कुमार यादव, निशा यादव, माधुरी, सफाई कर्मचारी जयप्रकाश सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के अन्त में बाल विकास पदाधिकारी मनोज वर्मा द्वारा बच्चियों को एक शिकायत पेटी दी गई, जिसका नाम किशोरी पिटारा रखा गया था और बच्चों से होने वाली परेशानी के बारे में लिख के इसमें डालने को कहा गया और कहा गया कि उसका समाधान किया जाएगा। बच्चियां कार्यशाला से काफी खुश नजर आई। बाल विकास पदाधिकारी मनोज वर्मा द्वारा सभी का धन्यवाद व्यक्त किया गया।