• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

तेज प्रताप-ऐश्वर्या के तलाक पर फ़ैसला 17

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 17, 2019
in Life Style
0
तेज प्रताप-ऐश्वर्या के तलाक पर फ़ैसला 17
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

रविवार रात सास राबड़ी देवी पर बहू ऐश्वर्या राय ने बुरी तरह उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. पुलिस ने राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचकर मामले की जांच की और ऐश्वर्या और उनके परिवार के बयान के आधार मामला भी दर्ज किया.

पटना: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच कोर्ट में तलाक पर कल यानि 17 सितम्बर को फ़ैसला आने वाला है. फ़ैसले से ठीक दो दिन पहले लालू परिवार और बड़ी बहू ऐश्वर्या राय के बीच की पारिवारिक कलह सड़क़ पर आ गई. रविवार रात सास राबड़ी देवी पर बहू ऐश्वर्या राय ने बुरी तरह उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. हालांकि ये मामला पुलिस तक पहुंचा जिसके बाद देर तक पुलिस को राबड़ी आवास के बाहर थाना लगाना पड़ा. पुलिस ने राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचकर मामले की जांच की और ऐश्वर्या और उनके परिवार के बयान के आधार मामला भी दर्ज किया.

रविवार देर रात तक राबड़ी आवास के बाहर हुआ हंगामा
राबड़ी देवी के सरकारी बंगले 10, सर्क्युलर रोड से रविवार की देर शाम रोते हुए बाहर निकलीं ऐश्वर्या राय ने सास राबड़ी देवी पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट का आरोप लगाया. बेटी ऐश्वर्या का साथ देने के लिए उनके पिता चंद्रिका राय और मां पूर्णिमा राय भी पहुंचीं. जिसके बाद घर के बाहर जमकर बवाल हुआ. ऐश्वर्या ने एबीपी न्यूज़ से की बातचीत में कहा कि सास ने उनके साथ न सिर्फ़ मारपीट की बल्कि हाथ से मोबाइल भी छीन लिया. शाम क़रीब साढ़े पांच बजे से शुरू हुआ ये घमासान रात के दस बजे तक चलता रहा. राबड़ी देवी के आवास के बाहर गर्दनीबाग़ थाने की टीम पहुंची और घंटों तक ऐश्वर्या और उनके परिवार से पूछताछ चलती रही. ऐश्वर्या राय के मां-पिता के अलावा उनके भाई और छोटी बहन भी वहां देर रात साथ खड़े रहे. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के वक़्त राबड़ी देवी के आवास दस सर्कुलर रोड पर बाहर से ताला बंद हो गया. ऐश्वर्या की कोशिश घर में जाने की थी लेकिन राबड़ी देवी ने पुलिस से बात करने से भी मना कर दिया.

चंद्रिका राय ने लालू परिवार को एक्सपोज करने की धमकी दे डाली
ऐश्वर्या को ससुराल से धक्के देकर बाहर निकाले जाने पर पिता चंद्रिका राय ने जमकर राबड़ी देवी पर ग़ुस्सा निकाला. उन्होंने कहा कि राबड़ी-लालू परिवार ने कई बार उनकी बेटी को बेवजह प्रताड़ित किया है. उन्होंने कहा कि बेटी के कहने पर अबतक चुप बैठे रहे लेकिन अब बहुत हुआ. हम राजनीतिक लड़ाई तो लड़ेंगे ही, राबड़ी देवी को एक्सपोज भी करेंगे. दामाद तेज़ प्रताप पहले से ही पागल है लेकिन राबड़ी देवी ने जो किया वो बर्दाश्त के बाहर है. उन्होंने कहा कि जो घर की महिला को सुरक्षा नहीं दे सकती है, वह बाहर की महिलाओं को क्या सुरक्षा देगी. ऐश्वर्या की मां पूर्णिमा राय ने आरोप लगाया कि ऐश्वर्या को घर में खाना नहीं दिया जाता था, पहले से ही हम बेटी के लिए खाना भेजते हैं. ऐश्वर्या राय ने पहले कोर्ट को दिए बयान में भी कहा है कि उन्हें ससुराल में किचन में घुसने से मनाही है लिहाज़ा उनका खाना उनके मायके से ही हर दिन आता है.

पोस्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद
ऐश्वर्या की मां और पिता के अनुसार पूरा मामला पोस्टर को लेकर था जिसमें ऐश्वर्या के मां-पिता के ख़िलाफ़ अभद्र बातें लिखी गयी हैं. चंद्रिका राय का कहना था कि तेज़ प्रताप यादव के इशारे पर ही इस पोस्टर को पटना यूनिवर्सिटी में जगह-जगह चिपकाया गया है ताकि उनके इमेज ख़राब की जा सके. ऐश्वर्या राय की मां पूर्णिमा की माने तो अपने मां-पिता के बारे में लिखी ग़लत बातों को कोई भी बेटी बर्दाश्त नहीं कर सकती. बेटी ऐश्वर्या ने भी इस मामले पर घर में बात करनी चाही कि बहू-दामाद की लड़ाई में बहु के मां-पिता को क्यों घसीटा गया. जिसके बाद ये विवाद बढ़ गया. ऐश्वर्या का कहना है कि इसी बात को लेकर उनकी सास ने उनका बाल नोचा और जमकर पिटाई की.

मंगलवार को राबड़ी देवी का बयान लेने पहुंचेगी पुलिस
पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने बहू द्वारा लगाए गये मारपीट के आरोपों पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. रविवार को गर्दनीबाग़ थाने की पुलिस और महिला थाना प्रभारी आरती जयसवाल ने ऐश्वर्या के बयान के आधार पर राबड़ी देवी का बयान भी लेना चाहा. राबड़ी देवी या बेटे तेज़ प्रताप ने इस मामले पर कोई भी बयान देने से साफ इंकार कर दिया. हालांकि एफ़आईआर दर्ज होने के बाद मंगलवार को दोपहर तक पुलिस एक बार फिर राबड़ी देवी से पूछताछ करने की कोशिश करेगी.

B

Previous Post

यूपी के अलीगढ़-मऊ में मोबाइल इंटरनेट बंद और धारा 144 लागू

Next Post

प्रोफेसर वंदना राय बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
प्रोफेसर वंदना राय बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित

प्रोफेसर वंदना राय बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.