जौनपुर। बीजेपी के ज़िला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह को भाजपा ने जौनपुर का पुनः जिलाअध्यक्ष बना दिया है।
उन्हे ये जिम्मेदारी उनकी सांगठनिक क्षमता को देखते हुए दी गई है।
जौनपुर जिले के सुइथाब्लाक के रहने वाले पुष्पराज कई सालों भाजपा के लिए काम करते रहे हैं। शुरूआत में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी भी इनके कंधे पर रही। संगठन के काम में काफी सक्रिय रहने वाले पुष्पराज को कम समय में ही भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दिया है।
इस पद के लिए जिले के कई बड़े नेता कतार में थे।
पुष्पराज का परिवार भी राजनीतिक पृष्ठभूमि से रहा है। इनके पिता यूपी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एशोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।
भाजपा जौनपुर के लिए पुष्पराज के नाम के एलान के बाद बीजेपी कार्यकर्ता खासा उत्साहित हैं।