जलशक्ति अभियान के तहत विज्ञान परिषद की ओर से गुरुवार को जल संरक्षण अभियान के तहत जल संचय करने का संदेश कुटीर पीजी कालेज चक्के के छात्रों ने क्षेत्र में जाकर जागरुकता रैली निकाली यह रैली सरैया छतरीपुर कुटीर चक्के एवं अन्य गांव में जाकर निकाली गई। रैली में जल ही जीवन है, जल है तो कल है, पानी बचेगा तो जीवन बचेगा, जल को सुरक्षित करेंगे तो हमारा आने वाला जीवन भी सुरक्षित रहेगा नाराें की का स्लोगन देते हुए विभिन्न गांवो मे जाकर लोगों को जागरूप किया। इस मौके पर विज्ञान परिषद के संयोजक डॉ अमरेश कुमार ने सभी छात्र एवं छात्राओं को एकत्रित कर भूमिगत जल को कैसे संरक्षित किया जाए इस पर उन्होंने बताया कि बाध को बनाना गड्ढा को खोदकर गांव में तालाब बनाना इत्यादि विधियों के माध्यम से जल संरक्षित कर पीने के पानी को सुरक्षित किया जा सकता है। इस मौके पर विज्ञान वर्ग के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर विज्ञान परिषद डॉ राजेश खरवार डॉ विनय पाठक रत्नाकर पाठक महेंद्र सौरभ राहुल मिश्रा अनुश्री शालिनी दुबे शीला यादव पूजा मिश्रा उपस्थित रहे। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना प्राचार्य डॉ कृष्ण देव चौबे ने किया।












