महाराष्ट्र BJP की पहली लिस्ट में 99 कैंडिडेट्स
संकल्प सवेरा। भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 99 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 6 सीटें ST और 4 सीटें SC के लिए हैं। 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है। 10 कैंडिडेट्स पहली बार चुनाव लड़ेंगे। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से लड़ेंगे। BJP ने मौजूदा 3 निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिया है।




















