दरिंदे द्वारा 9 वर्षी बालिका के साथ मुंह काला किया गया![]()
सुजानगंज,संकल्प सवेरा। दरिन्दे ने 9 वर्षी बालिका के साथ मुँह काला किया,सूचना पर पुलिस ने दो दर्जन लोगों से पूछताछ कर रही है,
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में सोमवार की रात प्रयागराज जनपद के सरायममरेज थानान्तर्गत चनेथू से थाना क्षेत्र के एक गांव मे बारात आई थी।किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर दुकान दिखाने के बहाने घर से लगभग दो ढ़ाई सौ मीटर दूर पिडिता को बगीचे में ले जाकर बलात्कार कर फरार हो गया। रात लगभग 12:00 बजे के करीब रोते बिलखते बच्ची के घर पहुंचने पर अभिभावकों को घटना की जानकारी हुई तथा अभिभावक घायल बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए जहां पर स्थित की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर बच्ची की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी थाना पुलिस को भी दी जा चुकी है।पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन मेंं जुट गयी है। दो दर्जन लोगों को थाने पर बिठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी बदलापुर शुभम तोदी ने बताया कि पुलिस अपना काम कर रही है । जल्द ही अपराधी को कानून के हवाले कर दिया जाएगा।












