77 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

संकल्प सवेरा, जौनपुर। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज और शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी स्थित इंदिरा भवन कार्यालय पर ध्वजारोहण करके देश के महान वीर सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी!
इस अवसर पर फैसल हसन तबरेज ने कहा कि 15 अगस्त, 1947 को 200 वर्षों के बाद ब्रिटिश प्रभुत्व समाप्त हो गया। महात्मा गांधी, भगत सिंह, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और अन्य जैसे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारी आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। हमारे देश के लिए कई वीर सेनानियों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
15 अगस्त 1947 के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने, दिल्ली में लाल किले के लाहौरी गेट के ऊपर, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था ! महात्मा गाँधी के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में लोगों ने काफी हद तक अहिंसक प्रतिरोध और सविनय अवज्ञा आंदोलनों में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा किहम सभी भारतीय नागरिक है और हमे भारतीय होने पर गर्व है हमारे देश जो सोने की चिड़िया कहा जाता था उसपर अनेक विदेशी आक्रमण हुए लेकिन हमने हमेशा इनपर विजय प्राप्त की ऐसे ही अंग्रेजो ने हम पर सीधा हमला नहीं किया और वह व्यापारी बनकर हमारे देश में आए और धीरे-धीरे पूरे देश में अपना शासन स्थापित कर लिया लेकिन हमारे वीर जवानों ने उन्हें कभी चैन से सांस नहीं लेने दी और हमेशा अपने देश की खारित आजादी की लड़ाई लड़ते रहे आदिवासी जंगलों से लेकर विकसित शहरों तक सभी ने आजादी अपना अपना योगदान दिया।
जिनमें प्रमुख नाम जिन्हें आप सभी जानते होंगे झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, तात्या टोपे, वीर कुंवर सिंह, मंगल पांडे और भी ऐसे अनेकों नाम है जिन्होंने आजादी के लिए अपनी जान गंवाई! आज हम सब उन वीरों को याद करते हुए अपनी आजादी का जश्न मना रहे है!
इस अवसर पर तिलकधारी निषाद जी, राकेश उपाध्याय जी, बाबा सिंह विकेश उपाध्याय पंकज सोनकर इश्तियाक अहमद, ज्ञानेश सिंह, राकेश सिंह डब्बू, राजकुमार गुप्ता,सरवर अहमद,अमित मिश्रा,निसार इलाही, संदीप सोनकर, शशांक राय अंकित, अमन सिन्हा, आदिल, फरहान जिलानी, ताहिर, रईस निलेश सिंह, अली अंसारी सब्बल, इकबाल आदि मौजूद रहे!












