जौनपुर, संकल्प सवेरा । जिले मेंं सोमवार (05 अप्रैल) को 94 स्वास्थ्य केंद्रों पर 45 वर्ष तथा उससे अधिक उम्र के 6,816 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा। अब इन 94 स्वास्थ्य इकाइयों पर रविवार को छोड़कर हर कार्य दिवस पर टीका लगाया जा रहा है। रविवार छोड़कर राजपत्रित अवकाश के दिन भी टीकाकरण जारी रहता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौपेडवा अंतर्गत पट्टीराव गांव के महाबीर यादव (61) ने सीएचसी पर आकर टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि टीका लगवाने के बाद आधे घंटे तक वह आब्जर्वेशन रूम में भी रहे लेकिन उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्हें टीके की दूसरी डोज 17 मई को लगेगी। उन्होंने बताया कि इसके पहले वह सीएचसी परिवार की एक महिला के प्रसव के लिए भी आए थे लेकिन कोई दिक्कत नहीं हुई थी। वह टीकाकरण की व्यवस्था से खुश थे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि आज सोमवार को 94 स्वास्थ्य इकाइयों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के 6,816 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से 4,170 लोग 45 वर्ष से 60 वर्ष की उम्र के थे जबकि 2,646 लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे। इसके अलावा 01 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीके की पहली डोज लगी जबकि 288 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को टीके की दूसरी डोज लगी। इस तरह से सोमवार को जिले में 7,105 लोगों को टीका लगाया गया।
जिले की 94 स्वास्थ्य इकाइयों पर सप्ताहभर टीकाकरण की सुविधा है। जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बदलापुर, बख्शा, चोरसंड, डोभी, रेहटी, मछलीशहर, मड़ियाहूं, मुफ्तीगंज, सतहरिया, रामनगर, रामपुर, शाहगंज, सिरकोनी, सुइथाकला, बरसठी, केराकत, खुटहन, महराजगंज, सुजानगंज, सिकरारा-चांदपुर, मेंहरावां तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बख्शा, धरमपुर, जलालपुर, मातापुर (अरबन), मुंगराबादशाहपुर, सोंधी, करंजाकला, सिकरारा, सिंगरामऊ, बजरंग नगर, जमुहाई, अमहित, गभिरान, कुंवरपुर, राजा बाजार, रामपुर नड्डी, नेवढ़िया, नोनारी, राजेपुर, अर्सिया, बेलवार, तेजी बाजार, चावरी, बारी, पवारा, बांकी, बड़ेरी (मड़ियाहूं), सरडीह (रामपुर), जमालापुर (रामनगर), मीरगंज (मछलीशहर), तरहटी (मुंगराबादशाहपुर), गद्दोपुर(महराजगंज), प्रेम का पूरा (सुजानगंज), जमुनिया (खुटहन), बीबीगंज (सोंधी), भन्नौर (बरसठी), रामपुर जामिन (धर्मापुर), त्रिलोचन, कसेरवा (मछलीशहर), मुफ्तीगंज, बगथरी (मुफ्तीगंज), गुतवन (रामनगर), कोचरी (रामपुर), परियांवा (सिरकोनी), मदराहा (सोंधी), भैसावाली (सुइथाकला), करोबनकट (बरसठी), थानागद्दी (केराकत), जमऊपट्टी (बदलापुर), लेदुका (बख्शा), हिसमपुर (डोभी), निभापुर (मुगराबादशाहपुर) सहित 94 स्वास्थ्य इकाइयों पर हर कार्य दिवस पर टीकाकरण हो रहा। रविवार को छोड़ राजपत्रित अवकाश के दिन भी यहां पर टीकाकरण जारी रहेगा। आयुष्मान भारत में सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में भी यह टीकाकरण प्रत्येक कार्य दिवस पर हो रहा है।












