सर्प के दंस से 6 वर्ष की बच्ची की मौत
संकल्प सवेरा मुफ्तीगंज केराकत कोतवाली के खटहरा गांव में 6 वर्ष की बच्ची को सर्प के काटने से मौत हो गयी |
मिली जानकारी के अनुसार खटहरा गांव निवासी छागुर सरोज की पौत्री 6 वर्ष मंगलवार की रात में बेड पर सोई थी कि 11 बजे रात को सर्प ने डस लिया वह बच्ची बेचैन होकर बार बार पेट सहलाती रही लेकिन परिजनो ने कुछ समझ नहीं पाये जब वह मुह से झाग फेक दिया
तो उसकी हालत गम्भीर देखते हुए आनन फानन में जिला चिकित्सालय लेकर गयें जहां डाक्टरों ने देखा तो बताये कि इसको कोई जहरिला जन्तु ने काट लिया है जिससे इसकी मौत हो गयी है परिजनो ने यहां वहां लेकर दौड़ा लेकिन कुछ फैदा नहीं हुआ जब घर में देखा गया तो सर्प बेड के नीचे बैठा था |












